सामग्री पर जाएँ

स्तरी बादल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
काले पहाड़ों पर सफ़ेद बादल की चादर, ऊपर से देखा गया दृश्य
पहाड़ी इलाके में ऊँचाई से देखे जाने पर स्तरित मेघ

स्तरी बादल अथवा स्तरित मेघ (अंग्रेज़ी: stratus clouds) चादर के समान होते हैं, तथा पतले या मोटे हो सकते हैं। इनकी उत्पत्ति प्रायः उष्ण वाताग्र पर होती है, जहाँ गर्म वायुराशि अपेक्षाकृत ठंडी वायुराशि की ओर अभिसरित होती है और उस पर चढ़ने लगती है, यह आरोहण झटके से न होकर धीरे धीरे ढालू पथ पर होता है, परिणामस्वरूप उसकी जलवाष्प विस्तृत क्षैतिज क्षेत्रफल पर एकसमान रूप से फैले हुए बादल बनाती है।