स्टेक एवं मुखमैथुन दिवस
| स्टेक एवं मुखमैथुन दिवस Steak and Blowjob Day | |
|---|---|
| अन्य नाम |
|
| अनुयायी |
|
| प्रकार | अनाधिकारिक |
| उद्देश्य | इंटरनेट मीम |
| अनुष्ठान | |
| तिथि | १४ मार्च |
| आवृत्ति | वार्षिक |
| संबंधित | |
स्टेक एवं मुखमैथुन दिवस (अंग्रेज़ी: Steak and Blowjob Day; कभी-कभी स्टेक एवं बीजे दिवस अथवा स्टेक एवं नॉबर दिवस)[1] एक व्यंग्यात्मक अनाधिकारिक अवकाश है[2][3][4], जिसका सृजन संयुक्त राज्य अमेरिका में वैलेंटाइन दिवस के प्रत्युत्तर में पुरुषों द्वारा किया गया तथा यह एक मास पश्चात् १४ मार्च को मनाया जाता है।[5] इस दिवस पर, अभिकल्पना है कि स्त्रियाँ पुरुष के लिए फाइले स्टेक पकाएँ तथा मुखमैथुन करें, जो वैलेंटाइन दिवस पर पुरुषों द्वारा प्रदत्त कार्ड, चॉकलेट, पुष्प एवं अन्य उपहारों के प्रत्युत्तर में है।[6][7]
इस आयोजन की कोई आधिकारिक स्थिति नहीं है, यह वास्तविक अवकाश के स्थान पर एक लोकप्रिय इंटरनेट (अन्तर्जाल) मीम है, तथापि इसके विषय में अनेक स्मृति चिह्न एवं वीडियो क्लिप निर्मित हुए हैं।[8][9] इसकी संकल्पना २००२ में बोस्टन स्थित डब्ल्यूएफ़एनएक्स रेडियो पर डीजे टॉम बर्डसे द्वारा की गई थी।
यह सुझाव दिया गया है कि स्टेक एवं मुखमैथुन दिवस नारीवादी आन्दोलन के प्रति एक प्रतिक्रिया है; इस अवकाश की लैंगिक भेदभावपूर्ण एवं पितृसत्तात्मक होने के कारण आलोचना हुई है, यद्यपि इसे कतिपय द्वारा सकारात्मक रूप से भी ग्रहण किया गया है, तथा स्तन कैंसर अनुसन्धान हेतु धन संग्रह के मञ्च के रूप में भी प्रयोग किया गया है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Klee, Miles (March 1, 2020). "The short, stupid history of 'Steak and a BJ Day'". The Daily Dot. अभिगमन तिथि: September 11, 2020.
- ↑ Raven, David (March 14, 2015). "Steak and BJ Day 2015: 'Valentine's Day for men' is happening today across the world". Daily Mirror. अभिगमन तिथि: January 16, 2018.
- ↑ Sollee, Kristen (March 16, 2015). "These Satirical Tweets About 'Steak And BJ Day' Are Comic Gold". Bustle. January 31, 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: January 16, 2018.
- ↑ "Steak producer sets off tempest with racy 'man's day' marketing campaign". National Post (कनाडाई अंग्रेज़ी भाषा में). The Canadian Press. March 16, 2018. अभिगमन तिथि: March 11, 2020.
- ↑ Shilcutt, Katherine (March 15, 2011). "Steak and a BJ Day: The Male Valentine's Day". Houston Press. अभिगमन तिथि: January 26, 2018.
- ↑ Jones, Anna (March 14, 2013). "It's Steak and BJ Day! Should We Be Offended By That?". LA Weekly.
- ↑ Hell, Henriette (January 28, 2018). "Valentinstag – Männer, langsam müsst ihr euch den "Schnitzel & Blowjob"-Tag verdienen!". Stern (जर्मन भाषा में). अभिगमन तिथि: January 31, 2018.
- ↑ Klee, Miles (March 1, 2020). "The short, stupid history of 'Steak and a BJ Day'". The Daily Dot. अभिगमन तिथि: September 11, 2020.
- ↑ Jones, Feminista (2014). "What's the Deal With 'Steak and Blow Job Day'?". SheKnows Media. मूल से से August 1, 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: November 17, 2017.