स्टार वार्स दिवस
दिखावट
| स्टार वार्स दिवस | |
|---|---|
लूकसफ़िल्म द्वारा आधिकारिक लोगो | |
| अनुयायी | स्टार वार्स प्रशंसक |
| प्रकार | धर्मनिरपेक्ष |
| उद्देश्य | स्टार वार्स को मनाना |
| तिथि | 4 मई |
| आवृत्ति | वार्षिक |
| पहले बार | 2011 |
| संबंधित | गीक गर्व दिवस |
स्टार वार्स दिवस एक अनौपचारिक स्मृति दिवस है, जिसे हर वर्ष 4 मई को स्टार वार्स के प्रकाशन की स्मृति में मनाया जाता है। इसे 1977 को शृंखला की शुरुआत से मनाया जाता है।[1][2]
इसकी तिथि एक श्लेषालंकार "May the Fourth be with you", से व्युत्पन्न है, जिसे सूत्रवाक्य "May the Force be with you." ("फ़ोर्स तुम्हारे साथ रहे") से लिया गया है। हालाँकि यह दिवस लूकसफ़िल्म द्वारा शुरू नहीं किया गया था, कई स्टार वार्स प्रशंसक इसे मनाते है।[3] तब से लूकसफ़िल्म और द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी ने इसे स्टार वार्स का वार्षिक त्यौहार माना है।
- ↑ Painter, Alicia Gray (May 4, 2009). "May the Fourth Be With You". NBCUniversalMedia, LLC. अभिगमन तिथि: May 4, 2015.
- ↑ "Star Wars day: May the 4th be with you". My Fox Chattanooga. May 4, 2010. मूल से से May 8, 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: May 8, 2013.
- ↑ "Star Wars Day: May the 4th". Starwars.com. अभिगमन तिथि: May 3, 2015.