सामग्री पर जाएँ

स्टार अलायन्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्टार अलायन्स का प्रतीक चिह्न

स्टार अलायन्स (अंग्रेज़ी: Star Alliance, शाब्दिक अर्थ: तारा गठबंधन) विश्व की सबसे बड़ी विमान कंपनियों का संगठन है। १४ मई १९९७ को स्थापित और जर्मनी के फ़्रंकफ़र्ट शहर में मुख्यालय वाले इस संगठन में वर्तमान में विश्व की २६ विमान कंपनियाँ सदस्य हैं। स्टार अलायन्स सदस्य कंपनियों की प्रतिदिन कुल लगभग १८,००० उड़ानें होती हैं तथा १९० देशों में स्थित १,२६९ हवाई अड्डों पर सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।

स्टार अलायन्स विश्व की तीन प्रमुख विमान संगठनों में से एक है, जिसमें अन्य दो संगठन स्काईटीम और वनवर्ल्ड हैं।

सदस्य एयरलाइन शामिल
स्लोवेनिया एड्रिया एयरवेज़ १८ नवंबर २००४
यूनान एजियन एरलाइन्स ३० जून २०१०
कनाडा एयर कनाडा १४ मई १९९७
चीनी जनवादी गणराज्य एयर चायना १२ दिसम्बर २००७
भारत एयर इंडिया ११ जुलाई २०१४
न्यूज़ीलैंड एयर न्यूज़ीलैंड ३० मार्च १९९९
जापान ऑल निप्पोन एयरवेज़ १५ अक्टूबर १९९९
दक्षिण कोरिया एशियाना एरलाइन्स २८ मार्च २००३
ऑस्ट्रिया ऑस्ट्रियन एरलाइन्स २६ मार्च २०००
कोलोंबिया अविआंका २१ जून २०१२
बेल्जियम ब्रुसेल्स एरलाइन्स ९ दिसम्बर २००९
पनामा कोपा एरलाइन्स २१ जून २०१२
क्रोएशिया क्रोएशिया एरलाइन्स १८ नवंबर २००४
मिस्र इजिप्त एयर ११ जुलाई २०१८
इथियोपिया इथियोपियन एरलाइन्स १८ दिसम्बर २०११
चीनी ताइपेई वी ए एयर १८ जून २०१८
पोलैंड एल.ओ.टी. पोलिश एरलाइन्स २६ अक्टूबर २००३
जर्मनी लुफ्तान्सा १४ मे १९९७
डेनमार्क

नॉर्वे स्कॅन्डिनेवियन एरलाइन्स स्वीडन

१४ मई १९९७
चीनी जनवादी गणराज्य शेनचेन एरलाइन्स २९ नवंबर २०१२
सिंगापुर सिंगापूर एरलाइन्स १ अप्रैल २०००
दक्षिण अफ़्रीका साउथ आफ्रिकन एयरवेज़ १० अप्रैल २००६
स्विट्ज़रलैंड स्विस इंटरनॅशनल एरलाइन्स १० अप्रैल २००६
पुर्तगाल टी.ए.पी. पुर्तगाल १४ मार्च २००५
थाईलैंड थाई एयरवेज़ १४ मई १९९७
तुर्की टर्किश एरलाइन्स १ अप्रैल २००८
संयुक्त राज्य यूनाइटेड एयरलाइंस १४ मई १९९७

बाहरी संबंध (अंग्रेज़ी में)

[संपादित करें]