स्कार्लेट जोहानसन
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
| स्कार्लेट जोहानसन | |
|---|---|
स्कार्लेट जोहानसन जनवरी २००८ में |
|
| जन्म | नवम्बर 22, 1984 न्यू यॉर्क शहर, न्यू यॉर्क, अमेरिका |
| व्यवसाय | अभिनेत्री, गायिका, मॉडल |
| जीवनसंगी | रायन रेनॉल्ड्स (वि॰ 2008–2011) |
स्कार्लेट जोहानसन (अंग्रेज़ी: Scarlett Johansson, जन्म २२ नवम्बर १९८४) एक अमरीकी अभिनेत्री, मॉडल व गायिका है।
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत नॉर्थ (१९९४) से की थी और बाद में उन्हें मैनी एंड लो (१९९६) लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ। उन्हें द हॉर्स विस्परर (१९९८) व गोस्ट वर्ल्ड (२००१) से अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। उन्होंने किशोर वर्ग में गर्ल विथ अ पर्ल इयरिंग (२००३) व सोफिया कपोला की लोस्ट इन ट्रांसलेशन (२००३) से पदार्पण किया जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका अभिनेत्री के बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों ही फ़िल्मों के लिए उन्हें गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार नामांकन हासिल हुआ था।