सामग्री पर जाएँ

सोवियत संघ साम्यवादी दल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोवियत संघ साम्यवादी दल
Коммунистическая Партия Советского Союза
स्थापक व्लादिमीर लेनिन
मुख्य सचिव येलेना स्तासोवा (पहली; अप्रैल १९१७ - १९१८)
मिखाइल गोर्बाचेव (आखिरी; मार्च १९८५ - अगस्त १९९१)
नारा "दुनिया के मजदूरों, एक हो जाओ!"
रूसी: Пролетарии всех стран, соединяйтесь!
स्थापित मई 1917; 107 वर्ष पूर्व (1917-05)
विघटित 29 अगस्त 1991 (1991-08-29) ; 31 year’s ago
पूर्व रूसी सामाजिक जनवादी मज़दूर पार्टी का बोलशेविक गुट
उत्तराधिकारी रूसी महासंघ साम्यवादी दल
मुख्यालय मास्को, स्ताराया चौक, ४
अखबार प्रावदा
युवा इकाई कोमसोमोल और युवा मार्गदर्शक संगठन
सदस्यता १.९ करोड़ (१९८६)
विचारधारा साम्यवाद
मार्क्सवाद-लेनिनवाद
(१९२९ से)
राजनीतिक स्थिति चरम वामपंथी राजनीति
धर्म नास्तिकता
अंतर्राष्ट्रीय संबद्धता द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय (१९१२-१४)[1]
कम्युनिस्ट इंटरनेशनल (१९१९-४३)
कोमिंफोर्म (१९४७-५६)


सोवियत संघ साम्यवादी दल (रूसी: Коммунистическая Партия Советского Союза) सोवियत संघ में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल थी, और एकमात्र कानूनी दल थी। दल के नेता व्लादिमीर इलीयिच लेनिन, जोसेफ स्टालिन, लावरेंति बेरिया, गेओर्गि मालेनकोव, निकिता ख्रुश्चेव, लियोनिद ब्रेझनेव, यूरी आंद्रोपोव, कोंस्तांतीन चेर्नेंको और अंत में मिखाइल गोर्बाचेव थे।

१९१८ में रूसी साम्यवादी दल के निर्माण से पहले, इसके सदस्य रूसी सामाजिक जनवादी मज़दूर पार्टी का हिस्सा थे। उन्होंने उस दल के भीतर एक समूह बनाया, जिसे बोलशेविक कहा गया। सोवियत संघ साम्यवादी दल के पहले नेता व्लादिमीर लेनिन थे। दल के पहले महासचिव स्टालिन १९२२-५२ तक रहे। दल ने १९१७ की अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व किया जिसने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूसी अनंतिम सरकार को उखाड़ फेंका। १९१८-२५ तक, दल का नाम रूसी साम्यवादी दल था। १९२५-५२ तक इसका नाम ऑल-यूनियन साम्यवादी दल था। १९५२ में दल ने अपना नाम सोवियत संघ साम्यवादी दल रख लिया।

सोवियत संघ में सम्पूर्ण सरकार पर साम्यवादी दल का नियंत्रण था। दल ने पूर्वी यूरोप, एशिया और अफ्रीका में साम्यवादी आंदोलनों का समर्थन किया। १९९० में "पेरेस्त्रोइका" या "पुनर्गठन" नामक एक बड़े सुधार के दौरान, दल ने एकमात्र अनुमत दल के रूप में अपनी स्थिति खो दी। सोवियत संघ साम्यवादी दल को १९९१ में भंग कर दिया गया और यह रूसी संघ का साम्यवादी दल के रूप में जारी रही। नया रूसी महासंघ साम्यवादी दल कभी-कभी रूसी संसद भवन दूमा में सबसे बड़ा रहा है।

  1. "2nd International Congress of Brussels, 1891". www.marxists.org.


अन्य वेबसाइट

[संपादित करें]

विकिमीडिया कॉमन्स पर सोवियत संघ साम्यवादी दल से सम्बन्धित मीडिया