सोमेश्वर वन्य अभयारण्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोमेश्वर वन्य अभयारण्य
Someshwara Wildlife Sanctuary
सोमेश्वर वन्य अभयारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
सोमेश्वर वन्य अभयारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
अवस्थितिउडुपीशिमोगा, कर्नाटक, भारत
निकटतम शहरहेब्री, उडुपी ज़िला
निर्देशांक13°29′N 74°50′E / 13.483°N 74.833°E / 13.483; 74.833निर्देशांक: 13°29′N 74°50′E / 13.483°N 74.833°E / 13.483; 74.833
क्षेत्रफल314.25 कि॰मी2 (3.3826×109 वर्ग फुट)
स्थापित1974
शासी निकायकर्नाटक वन विभाग

सोमेश्वर वन्य अभयारण्य (Someshwara Wildlife Sanctuary) भारत के कर्नाटक राज्य में एक वन्य अभयारण्य है। यह पश्चिमी घाट में उडुपी ज़िले और शिमोगा ज़िले पर विस्तारित है। इसका नाम यहाँ के अधिदेवता भगवान सोमेश्वर पर पड़ा है, जिनका प्रसिद्ध मन्दिर अभयारण्य में स्थित है। सीता नदी इस क्षेत्र को जल प्रदान करती है। हेब्री यहाँ का सबसे समीपी नगर है।[1][2]

प्राणी[संपादित करें]

यहाँ मिलने वाली प्राणियों में बंगाल बाघ, भारतीय तेन्दुआ, सोनकुत्ता, भारतीय हाथी, लोमड़ी, एशियाई ताड़ कस्तूरी बिलाव, जंगली बिल्ली, भारतीय सूअर, भारतीय सेही, साम्भर (हिरण), चीतल, काकड़, भारतीय चित्तीदार मूषक मृग, गौर, लंगूर और भारतीय उड़न गिलहरी सम्मिलित हैं। पक्षियों में महान धनेश, मलाबारी भूरा धनेश और कई अन्य पक्षी शामिल हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894