सामग्री पर जाएँ

सोमेश्वर, उत्तराखण्ड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सोमेश्वर
Someshwar
सोमेश्वर is located in उत्तराखंड
सोमेश्वर
सोमेश्वर
उत्तराखण्ड में स्थिति
निर्देशांक: 29°46′52″N 79°36′11″E / 29.781°N 79.603°E / 29.781; 79.603
देश भारत
राज्यउत्तराखण्ड
ज़िलाअल्मोड़ा ज़िला
भाषा
  प्रचलितहिन्दी, कुमाऊँनी, संस्कृत
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड263637
वाहन पंजीकरणUK-01

सोमेश्वर (Someshwar) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले में स्थित एक बस्ती है।[1][2] कोसी और साई नदियों के संगम पर स्थित सोमेश्वर अल्मोड़ा का एक प्रमुख कस्बा है, तथा इसी नाम की एक तहसील का मुख्यालय भी है। सोमेश्वर अल्मोड़ा के उत्तरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों का प्रमुख बाजार है, और यहाँ करीब ३५० दुकानें हैं।[3]

यहाँ से होकर बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट तथा कौसानी आदि स्थानों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते जाते हैं। यहाँ एक ऐतिहासिक शिव मंदिर भी है, जिसे सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह 12वीं शताब्दी का मंदिर है। यहाँ पर एक पानी का नौला (धारा) है, जिसका पानी हल्का नमकीन है और पवित्र माना जाता है। इस नौले पर नाग आदि बार बार दिखायी देते हैं। यहीं पर मा उत्तराखंड स्टेडियम है। यहीं पर ग्राम बमनफलाया में ही कोसी नदी तट पर एक शिव मंदिर है, जिसे कौस्लेश्वर महादेव मंदिर नाम से जाना जाता है। यहाँ पर भगवान शिव, लिंग रुप में विराजमान है। तथा यहीं पर पहाड़ी पर माँ जयंती माता का मंदिर है, जिसे स्थानीय भाषा में जैत्कोत मंदिर कहते हैं। यहाँ पर जाने का कठिन पैदल व सीधी चढ़ाई का मार्ग है।

यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 109 निकलता है और इसे देशभर के कई स्थानों से जोड़ता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995
  2. "Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
  3. "सोमेश्वर कस्बा मूलभूत सुविधाओं से वंचित". Amar Ujala. 26 मई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 जून 2018.