सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)
(सोनी टीवी से अनुप्रेषित)
![]() | |
देश | भारत |
---|---|
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र |
प्रोग्रामिंग | |
चित्र प्रारूप | 576i एसडी टीवी 1080i एचडी टीवी |
स्वामित्व | |
स्वामित्व | मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड |
बंधु चैनल | सब टीवी सेट मैक्स |
इतिहास | |
आरंभ | अक्टूबर 1995 |
कड़ियाँ | |
वेबसाइट | आधिकारिक जालस्थल |
उपलब्धता |

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन भारत का एक लोकप्रिय टेलीविजन चैनल है जो अक्टूबर 1995 में प्रदर्शित हुआ था और यह मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले सेट इंडिया प्रा° लि° के नाम से जानी जाती थी)[1] के अधिकार नियंत्रण में है।
बाज़ारीकरण[संपादित करें]
सोनी टीवी स्टार प्लस, ज़ी टीवी तथा कलर्स से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा रखता है। सोनी टीवी उच्चतम चित्र प्रारूप (एचडी) में भी उपलब्ध है। सोनी एचडी 28 मई 2012 से प्रदर्शित हुए हैं।[2]
कार्यक्रम[संपादित करें]
सोनी टीवी के कार्यक्रम पूरे परिवार के लिए बनाए जाते हैं। इसमें सभी दर्शक वर्गों की इच्छाओं को ध्यान में रखा जाता है। धारावाहिक, एक्शन, आपराधिक, वास्तविक, हास्य-व्यंग, रोमांचक, डरावने एवं बॉलीवुड आदि सभी वर्गों के कार्यक्रमों के कारण चैनल अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "मल्टी स्क्रीन मीडिया में बदला सेट इंडिया". इंडियन टेलीविजन. 20 दिसम्बर 2007. मूल से 14 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितम्बर 2014.
- ↑ "सोनी ने लांच किया सोनी एचडी चैनल". मीडिया 247. 27 मई 2012. मूल से 14 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितम्बर 2014.