सामग्री पर जाएँ

सोनम यादव (क्रिकेटर)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सोनम मुकेश यादव एक भारतीय महिला क्रिकेटर हैं |[1] सोनम यादव 2023 विश्व कप विजेता भारतीय अंडर-19 टी20 टीम का हिस्सा थीं। सोनम यादव मुख्य रूप से एक गेंदबाज के रूप में अंडर-19 टीम के लिए खेलती हैं। [2]

सोनम यादव एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो फ़िरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सोनम यादव के पिता का नाम मुकेश यादव है। सोनम यादव की मां का नाम गुड्डी देवी है |[3] सोनम का घर थाना टूंडला इलाके के राजा के ताल के पास है। मध्यमवर्गीय परिवार की सोनम के पिता मुकेश कुमार कांच के कारखाने में काम करते हैं। [4]

U19 विश्व कप में सोनम का प्रदर्शन

[संपादित करें]

सोनम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट लिया था। यूएई के खिलाफ सोनम को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने प्लेइंग-11 में वापसी की और सिर्फ एक रन देकर दो विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोनम ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। श्रीलंका के खिलाफ मैच में सोनम को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन वह काफी किफायती रहीं। तीन ओवर में उन्होंने सिर्फ सात रन दिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सोनम को कोई विकेट नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में सोनम ने सिर्फ तीन रन देकर एक विकेट लिया। [5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Sonam Yadav (Cricketer) Biography, Net Worth, IPL Age, Family". Sacnilk 24 (in अंग्रेज़ी). 2022-05-10. Archived from the original on 26 मार्च 2023. Retrieved 2023-03-26.
  2. "Sonam Yadav: फिरोजाबाद के एक मजदूर की बेटी सोनम ने रोशन किया नाम, भारत को चैंपियन बनाने में की मदद". Amar Ujal. 2023-01-30. Retrieved 2023-03-26.
  3. "Sonam Yadav: फिरोजाबाद के एक मजदूर की बेटी सोनम ने रोशन किया नाम, भारत को चैंपियन बनाने में की मदद". Amar Ujal. 2023-01-30. Retrieved 2023-03-26. क्रिकेटर सोनम यादव की मां गुड्डी देवी ने कहा कि मेरी बेटी जहां है वहां तक पहुंचने के लिए उसने बहुत मेहनत की है। उसकी मेहनत रंग लाई है। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने देश को गौरवान्वित किया है।
  4. "WPL 2023: Who is MI's young recruit Sonam Yadav?A labourer's daughter who is set to earn INR 1 million". wionews.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2023-03-26.
  5. "Sonam Yadav Profile - Cricket Player India Stats, Records". espncricinfo.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2023-03-26.