सैंटियागो (गैलापागोस)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निर्देशांक: 00°15′S 090°42′W / 0.250°S 90.700°W / -0.250; -90.700

दक्षिण से सैंटियागो द्वीप का एक दृश्य

सैंटियागो द्वीप जिसका अंग्रेजी नाम जेम्स है गैलापागोस द्वीपसमूह का एक द्वीप है। इसे सैन साल्वाडोर के नाम से भी जाना जाता है और यह नाम कैरेबियन सागर में कोलंबस द्वारा भोजे गये पहले द्वीप के नाम पर आधारित है। द्वीप का क्षेत्रफल 585 वर्ग किलोमीटर (226 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 907 मीटर (2976 फुट) है। समुद्री गोह, जलसिंह, फर सील, स्थलीय और समुद्री कछुए, राजहंस, डॉल्फिन और हाँगर यहाँ पाये जाते हैं।[1]

मनुष्यों द्वारा द्वीप पर लये गये सूअर और बकरी वो दो जीव है जिन्होने द्वीप की स्थानिक प्रजातियों को अपूरणीय क्षति पहुँचाई है, हालाँकि बाद में चलाये गये उन्मूलन अभियान से 2002 में सूअरों को पूरी तरह द्वीप से उन्मूलित कर दिया गया जबकि बकरी उन्मूलन अपने अंतिम चरण में है। डार्विन फिन्चेस और गैलापागोस बाज़ यहाँ आम तौर पर देखे जाने वाले पक्षी हैं वहीं यहाँ फर सीलों की एक बस्ती भी है। सुलिवान खाड़ी में एक हाल का (करीब 100 साल पहले) का लावा प्रवाह देखा जा सकता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Kricher, John (February 13, 2006). Galápagos: A Natural History. Princeton University Press. p. 210. ISBN 978-0691126333.