सीज़ियम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सेसियम से अनुप्रेषित)


सीज़ियम / Caesium
रासायनिक तत्व
रासायनिक चिन्ह: Cs
परमाणु संख्या: 55
रासायनिक शृंखला: क्षार धातु

आवर्त सारणी में स्थिति
अन्य भाषाओं में नाम: Caesium (अंग्रेज़ी), Цезий (रूसी), セシウム (जापानी)

सीज़ियम (IUPAC: Caesium) एक रासायनिक तत्त्व है, जिसे Cs चिह्न के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसका परमाणु क्रमांक ५५ है। यह नरम और सोने-चाँदी जैसा दिखने वाला क्षार धातु है। इसका गलनांक २८.५°C (८३.३°F/३०१.६५k), जो इसे पाँच धातुओं का हिस्सा बनाता है, जो कमरे के तापमान में भी तरल रूप में रहते हैं। इसका मात्र एक स्थिर समस्थानिक सीज़ियम-१३३ है। इसका खनन मुख्य रूप से पोल्यूसाइट नाम के जिओलाइट खनिज से किया जाता है, जबकि इसके रेडियो आइसोटोप, विशेष रूप से सीज़ियम-१३७ को परमाणु रिएक्टरों द्वारा उत्पादित कचरे से निकाला जाता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]