सामग्री पर जाएँ

सेल्स्को मेसो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेल्स्को मेसो  

डबलरोटी के साथ सेल्स्को मेसो
उद्भव
संबंधित देश  उत्तर मैसिडोनिया
व्यंजन का ब्यौरा
परोसने का तापमान गर्म
मुख्य सामग्री सूअर, कुकुरमुत्ते, प्याज़, टमाटर, क्रीम

सेल्स्को मेसो (मैसिडोनियाई: Селско Месо, शब्दानु.'गाँव का मांस') एक मैसिडोनियाई सूअर और कुकुरमुत्ते का पकवान है, जिसे बुल्गारियाई खाने में भी पाया जाता है। सूअर को प्याज़, गोमांस, टमाटर, क्रीम चीज़, कुकुरमुत्ते, शिमला मिर्च, मसाले, मिर्च, नमक और हाला के साथ पकाया जाता है। पारंपरिक तौर से सेल्स्को मेसो को मिट्टी के मटके में तैयार किया जाता है।