सामग्री पर जाएँ

सेल्युलाइटिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
त्वचा सेल्युलाइटिस

सेल्युलाइटिस आमतौर पर त्वचा की अंदरूनी परतों में होने वाला एक जीवाणु संक्रमण है।[1] यह विशेष रूप से डर्मिस और चमड़े के अधस्त्वक् वसा को प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में त्वचा का लाल होना शामिल है जो कुछ दिनों में फैलने लगता है। लाल हिस्से की सीमाएँ आमतौर पर स्पष्ट नहीं होती हैं और त्वचा में सूजन हो सकती है। संक्रमण वाली जगह पर आमतौर पर दर्द होता है।

सेल्युलाइटिस आमतौर पर जीवाणु के कारण होता है जो त्वचा में कटी-फटी जगहों के माध्यम से प्रवेश करके ऊतक को संक्रमित करता हैं।[2] समूह ए स्ट्रेप्टोकोकस और स्टैफ़ीलोकोक्क्स इस संक्रमण के सबसे आम कारण हैं और स्वस्थ व्यक्तियों में त्वचा पर सामान्य बायोटा के रूप में पाए जा सकते हैं।[3] त्वचा का लाल होना या चक्कते पड़ना शरीर की अंदरूनी परतों में किसी गहरे और ज़्यादा गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है। त्वचा के नीचे पहुँचने के बाद जीवाणु लिम्फ नोड्स और रक्त-प्रवाह के माध्यम से पूरे शरीर में तेज़ी से फैल सकते हैं।

आमतौर पर इसके उपचार में प्रतिजैविक दिया जाता है। दवा का इस्तेमाल संदिग्ध जीव और मवाद की मौजूदगी या अनुपस्थिति के आधार पर किया जाता है। हालाँकि उपचार का सबसे अच्छा विकल्प स्पष्ट नहीं है।[4] अक्सर दर्द से राहत के लिए दवाएँ दी जाती हैं लेकिन बहुत ज़्यादा दर्द होने पर हमेशा जाँच करवानी चाहिए क्योंकि यह नेक्रोटाइज़िंग फ़ैसिटिस का लक्षण हो सकता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Brown, Brandon D.; Syed, Hasnain A.; Hood Watson, Kristen L. (2026). "Cellulitis". StatPearls. StatPearls Publishing. अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
  2. ↑ "Take extra care with skin wounds to prevent cellulitis-Cellulitis - Symptoms & causes - Mayo Clinic". Mayo Clinic (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
  3. ↑ "Cellulitis". The Lecturio Medical Concept Library. (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.
  4. ↑ Kilburn, Sally A.; Featherstone, Peter; Higgins, Bernie; Brindle, Richard (16 जून 2010). "Interventions for cellulitis and erysipelas". The Cochrane Database of Systematic Reviews. pp. CD004299. डीओआई:10.1002/14651858.CD004299.pub2. अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर 2026.