सेरिन

सेरिन (प्रतीक चिह्न Ser या S)[1][2] α-अमीनो अम्ल है जो प्रोटीन के जैव-संश्लेषण के काम आता है। इसमें एक α-एमीन समूह (जैविक स्थिति में −NH+3 के प्रोटीनीकरण से), एक कार्बोक्सिलिक समूह (जैविक स्थितियों में −COO− से प्रोटीन हटाने पर) और एक हाइड्रोक्सीमेथिल समूह वाली शृंखला जुड़ी होती है। इसे ध्रुवीय एमीनो अम्ल में वर्गीकृत किया जाता है। इसे सामान्य शारीरिक परिस्थितियों में मानव शरीर में संश्लेषित किया जा सकता है जिससे यह एक गैर-आवश्यक एमिनो अम्ल बन जाता है।
उपलब्धता
[संपादित करें]
यह यौगिक एक प्रकार का प्रोटीनजनक एमिनो अम्ल है। प्रोटीन में केवल L-स्टीरियो बहुलक दिखाई देता है। यह आहार में लेना आवश्यक नहीं है क्योंकि ग्लाइसिन सहित अन्य उपाचयों से शरीर में संश्लेषित होता है। सेरिन को सबसे पहले रेशम प्रोटीन से प्राप्त किया गया था जो सन् 1865 में एमिल क्रेमर ने रेशम प्रोटीन के समृद्ध स्रोत से प्राप्त किया था।[3] इसका नाम रेशम के लातिन नाम सेरिकम (sericum) से व्युत्पन्न है। सेरिन की संरचना सन् 1902 में ज्ञात हुई।[4][5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Nomenclature and Symbolism for Amino Acids and Peptides". IUPAC-IUB Joint Commission on Biochemical Nomenclature. 1983. 9 अक्टूबर 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 मार्च 2018.
- ↑ "Nomenclature and symbolism for amino acids and peptides (Recommendations 1983)". Pure and Applied Chemistry (अंग्रेज़ी भाषा में). 56 (5): 595–624. 1984-01-01. डीओआई:10.1351/pac198456050595. आईएसएसएन 1365-3075.
- ↑ Cramer, Emil (1865). "Ueber die Bestandtheile der Seide" [On the constituents of silk]. Journal für praktische Chemie (German भाषा में). 96: 76–98.
{{cite journal}}: CS1 maint: unrecognized language (link) Serine is named on p. 93: "Ich werde den in Frage stehenden Körper unter dem Namen Serin beschreiben." (I will describe the body [i.e., substance] in question by the name "serine".) - ↑ Fischer, Emil; Leuchs, Hermann (1902). "Synthese des Serins, der l-Glucosaminsäure und anderer Oxyaminosäuren" [Synthesis of serine, of l-glucosaminic acid, and other oxyamino acids]. Berichte der Deutschen Chemischen Gesellschaft (जर्मन भाषा में). 35 (3): 3787–3805. डीओआई:10.1002/cber.190203503213.
- ↑ "Serine". The Columbia Encyclopedia 6th ed.। encyclopedia.com।
| यह लेख कार्बनिक यौगिक के बारे में एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |