सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना
प्रकार भारत सरकार
उद्योग नहर परियोजना
स्थापना फ़रवरी, १९९७
मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडू, भारत
क्षेत्र तमिलनाडू, भारत
वेबसाइट http://sethusamudram.gov.in

सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना (तमिलசேதுக்கால்வாய் திட்டம், Cētukkālwāi Tiṭṭam [?]) भारत एवं श्रीलंका के मध्य पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी को जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके द्वारा सेतुसमुद्रम क्षेत्र के छिछले सागर में एक जहाजरानी उपयुक्त नहर बनाकर भारतीय प्रायद्वीप की परिधि पर एक नौवहन मार्ग सुलभ होगा। अभी यह मार्ग छिछले सागर एवं उसमें स्थित द्वीपों एवं चट्टानों की शृंखल जिसे रामार पालम (तमिल: இராமர் பாலம் Rāmar pālam), रामसेतु और ऍडम्स ब्रिज कहा जाता है, के कारण यह मार्ग सुलभ नहीं है और जहाजों को श्रीलंका द्वीप का पूरा चक्कर लगाकर अनावश्यक लम्बा मार्ग तय करना पड़ता है। इस परियोजना में 44.9 नॉटिकल मील (83 कि.मी) लम्बा एक गहरा जल मार्ग खोदा जायेगा जिसके द्वारा पाक जलडमरुमध्य को मनार की खाड़ी से जोड़ दिया जायेगा। १८६० में अल्फ़्रेड डुन्डास टेलर द्वारा इसकी अभिकल्पना पहली बार की गयी थी, जिसे हाल ही के वर्षों में भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के तहत रामसेतु के चूनापत्थर की शिलाओं को तोड़ा जायेगा, जिसके कारण कुछ संगठनों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि इससे हिन्दुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी, साथ ही पर्यावरण और आर्थिक स्तर पर भी हानि होगी। इसके अलावा कुछ सुरक्षा कारण भी बताये गए हैं। इनमें से कई पार्टियां या संगठन इस परियोजना का कार्यान्वयन पहले दिये गए ५ वैकल्पिक तरीकों से करने का अनुमोदन करती हैं।[1][2] इन वैकल्पिक तरीकों से श्रीरामसेतु को हानि भी नहीं पहुंचेगी जिससे उसे पवित्र मानने वाले हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी। फ़िल्हाल निर्धारित परियोजना में एक मध्य मार्ग चुना गया है जिससे लघुतम मार्ग सुलभ होगा और साथ ही न्यूनतम रखरखाव एवं अनुरक्षण व्यय होगा। इससे पूर्व विश्व के अन्य जहाजरानी नहर परियोजनाएं जैसे स्वेज नहर एवं पनामा नहर भूमि स्थित नहर परियोजनाएं थी।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. http://www.ivarta.com/columns/images/image_OL_070508_3.jpg Archived 2010-03-03 at the वेबैक मशीन 5 Alternative alignments without damaging Ramar bridge
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2013.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

निर्देशांक: 9°05′38″N 79°32′48″E / 9.09389°N 79.54667°E / 9.09389; 79.54667