सेगोविया
सेगोविया | |
|---|---|
| नगरपालिका | |
![]() सेगोविया की स्थिति | |
| निर्देशांक: 40°56′53″N 4°7′6″W / 40.94806°N 4.11833°Wनिर्देशांक: 40°56′53″N 4°7′6″W / 40.94806°N 4.11833°W | |
| देश | स्पेन |
| स्वायत्त समुदाय | कैस्टिल और लियोन |
| प्रान्त | सेगोविया |
| शासन | |
| • महापौर | क्लारा मार्टिन गार्सिया (स्पेनी सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी) |
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 163.59 kमी2 (63.16 वर्ग मील) |
| ऊँचाई | 1,005 मी॰ (3,297 फीट) |
| वासीनाम | सेगोवियाई |
| समय मण्डल | मध्य यूरोपीय समय (UTC+1) |
| • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | मध्य यूरोपीय ग्रीष्मकालीन समय (UTC+2) |
| पोस्ट कोड | 40001-40006 |
| वेबसाइट | औपचारिक जालस्थल |
सेगोविया (sig-OH-vee-ə,[1] say-GOH--,[2]) स्पेन के स्वायत्त समुदाय कास्टिल एंड लियोन का एक नगर है। यह सेगोविया प्रान्त की राजधानी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगरपालिका क्षेत्र है। सेगोविया इबेरिया प्रायद्वीप के आंतरिक पठार में, सिस्टेमा मध्य पर्वत शृंखला की उत्तरी ढ़लान के पास स्थित है। यहाँ के निवास स्थान मुख्यतः एर्स्मा नदी के पास हैं।
यह नगर अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। इनमें से सेगोविया का जल-मार्ग, केथेड्रल डि सेगोविया (यूरोप की गॉथिक शैली से निर्मित एक कैथेड्रल) और सेगोविया अल्काज़र (किला) प्रमुख स्मरक स्थल हैं। नगर के केन्द्र को सन् 1985 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।
शब्द-साधन
[संपादित करें]सेगोविया शब्द सेल्टिबेरियाई मूल का है। हालांकि इतिहासकारों ने इसका पुराना नाम सेगोबिग्रा से जोड़ा लेकिन सैलिस के पास मूल रोम नगर सेगोब्रिगा की खोज ने इस सम्भावना को खारिज कर दिया। "सेगोविया" नाम का उल्लेख लिवी ने सर्टोरियाई युद्ध के लिए भी किया था।
रोम और मूरों के अधीन नगर को क्रमशः सेगो([u])विया (Σεγουβία,[a] Ptolomeo ii. 6. § 56) और शिकुबिया[b] (شقوبية) कहा जाता था।
टिप्पणी और सन्दर्भ
[संपादित करें]- टिप्पणी
- सन्दर्भ
- ↑ "Segovia". कोलिन्स इंग्लिश डिक्शनरी. हार्परकोलिन्स. अभिगमन तिथि: 26 सितंबर 2014.
- ↑ "Segovia". मेरियम-वेब्स्टर शब्दकोष. अभिगमन तिथि: 1 जुलाई 2019.
