सेंट स्टीफ़न कॉलेज
Jump to navigation
Jump to search
सेंट स्टीफन कॉलिज, दिल्ली | |
---|---|
![]() | |
आदर्श वाक्य: | Ad Dei Gloriam |
स्थापित | १८८१ |
प्रकार: | महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय |
अवस्थिति: | दिल्ली, भारत |
परिसर: | शहरी |
जालपृष्ठ: | www.ststephens.edu |
सेंट स्टीफ़न कॉलेज (उर्दू: سینٹ سٹیفنس کالج دلھ, अंग्रेज़ी:St. Stephen's College) दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दिल्ली में स्थित एक कॉलेज है। यह भारत के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में से एक है, जहां कला एवं विज्ञान की उपाधियां दी जाती हैं।[1] इस कॉलेज के कई पुराछात्र काफ़ी प्रसिद्द रहे हैं और कॉलेज के छात्रों को स्टेफेनियन कहा जाता है।
इतिहास[संपादित करें]
इस कॉलेज का इतिहास बहुत पुराना है। सेंट स्टीफेंस स्कूल के रूप में १८५४ से मौजूद शिक्षण संस्थान को १ फरवरी १८८१ को कैम्ब्रिज मिशन द्वारा कॉलेज का दर्जा मिला और सैमुअल स्कॉट आलनट इसके संस्थापक प्रधानाचार्य बने।[2] कॉलेज के कुछ उल्लेखनीय प्रधानाचार्यों में सी॰ एफ़॰ एंड्रयूज का नाम महत्वपूर्ण है। वर्ष १९२२ में दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह कॉलेज भी दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गया।[3]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "The shrinking of St. Stephen's". मूल से 15 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2018.
- ↑ "History - St. Stephen's College, Delhi". Ststephens.edu. मूल से 3 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-07-05.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जुलाई 2016.