सेंट माइकल का स्वर्ण-गुंबददार मठ
| इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2026) स्रोत खोजें: "सेंट माइकल का स्वर्ण-गुंबददार मठ" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
यूक्रेन में कई बेहतरीन आध्यात्मिक तथा वास्तुकला से परिपूर्ण मठ दिखाई देते हैं, उन्हीं में से एक मठ है यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित "सेंट माइकल का स्वर्ण" यह मठ अपनी ऐतिहासिकता तथा अपनी सांस्कृतिक विशेषता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अपनी कला में यह एक अद्भुत मठ है, एक अनुमान के अनुसार इस मठ को 11वीं शताब्दी का मठ माना जाता है, मंगोल आक्रमण का इस मठ के ऊपर भी प्रभाव दिखाई दिया और माना जाता है कि मंगोल के द्वारा इस मठ को लूटा भी गया। लेकिन 16वीं शताब्दी के आसपास यूक्रेन का सबसे प्रसिद्ध और धनी मटन में से एक था। सेंट माइकल का स्वर्ण एक विशाल भव्य इमारत है, यह मठ पूरी तरह से संत माइकल को समर्पित है, यह मठ बारोक शैली का काफी बढ़िया उदाहरण माना जा सकता है। 1930 के दशक में सोवियत व्यवस्था के तहत इस मठ को नुकसान भी पहुंचाया गया लेकिन 1990 के दशक में जब सोवियत यूनियन का पतन हुआ तथा यूक्रेन के स्वतंत्रता के बाद इस मठ के परिसर को दोबारा से निर्माण किया गया। आज इस मठ की गिनती दुनिया के बेहतरीन मठों में की जाती है इसके साथ ही "सेंट माइकल का स्वर्ण" सिर्फ कीव का ही नहीं बल्कि पूरे यूक्रेन की एक पहचान है।
| यह पृष्ठ किसी भी श्रेणी में नहीं डाला गया है। कृपया इसमें श्रेणियाँ जोड़कर सहायता करें ताकि यह सम्बन्धित पृष्ठों के साथ सूचीबद्ध हो सके। (सितंबर 2026) |