सामग्री पर जाएँ

सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,ल्वीव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,ल्वीव

ल्वीव, यूक्रेन में सेंट जॉर्ज कैथेड्रल

स्थानल्वीव, यूक्रेन
संप्रदायकैथोलिक चर्च
वास्तुकला
स्थितिकैथेड्रल
वास्तुकारबर्नार्ड मेरेतिन
शैलीबारोक-रोकोको
शिलान्यास1744

सेंट जॉर्ज कैथेड्रल (यूक्रेनी: Собор святого Юра, लिप्यंतरण: Sobor sviatoho Yura) यूक्रेन के पश्चिमी भाग की ऐतिहासिक राजधानी ल्वीव में स्थित एक बारोक-रोकोको शैली का कैथेड्रल है। सन् 1744 से 1760 के बीच यह कैथेड्रल शहर के पास स्थित एक पहाड़ी पर बनवाया गया था।[1] 13वीं शताब्दी से इस स्थान पर बनाया जाने वाला यह तीसरा चर्च है। अपनी ऊँची स्थान और महत्व के कारण, यह चर्च कई बार आक्रमणकारियों के निशाने पर रहा है।

यूक्रेन में धार्मिक और सांस्कृतिक कला के दृष्टिकोण से भी यह कैथेड्रल बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 19वीं और 20वीं शताब्दी में यह यूक्रेनी ग्रीक कैथोलिक चर्च का प्रमुख धार्मिक केंद्र और मदर चर्च के भूमिका में भी रहा हैं।[2]

सेंट जॉर्ज कैथेड्रल, ल्वीव
सेंट जॉर्ज कैथेड्रल, ल्वीव

सेंट जॉर्ज पहाड़ी पर लगभग सन् 1280 से एक चर्च मौजूद था। उस समय यह क्षेत्र हालिच-वोल्हिनिया की रियासत का हिस्सा था। सन् 1340 में पोलैंड के राजा काज़िमीर तृतीय ने मूल लकड़ी के चर्च और उसके किले को नष्ट कर दिया, जहाँ यह चर्च स्थित था। इसके बाद स्थानीय पूर्वी रूढ़िवादी समुदाय के लिए चार स्तंभों वाली बीजान्टिन शैली की एक बेसिलिका का निर्माण कराया गया।

वास्तुशिल्प विशेषताएँ

[संपादित करें]

सेंट जॉर्ज कैथेड्रल की रूपरेखा वास्तुकार बर्नार्ड मेरेटिन ने तैयार की थी और इसकी मूर्तिकला का काम योहान जॉर्ग पिन्सेल ने किया था। इस कैथेड्रल की वास्तुकला में पश्चिमी प्रभाव के साथ-साथ यूक्रेनी चर्च निर्माण की पारंपरिक शैली भी दिखाई देती है।[1] पिन्सेल द्वारा बनाई गई ड्रैगन का वध करने वाले सेंट जॉर्ज की प्रभावशाली मूर्ति चर्च के ऊपरी भाग में स्थित है।पिन्सेल ने पोप सेंट लियो और सेंट एथनेसिस की पत्थर की मूर्तियाँ भी बनाई थीं। ये दोनों मूर्तियाँ चर्च के प्रवेश द्वार पर पहरेदारों की तरह खड़ी हैं। उनके गंभीर चेहरे के भाव मानो उन लोगों को चेतावनी[2] देते हैं, जो चर्च के प्रति पर्याप्त श्रद्धा और सम्मान नहीं दिखाते।

स्थानीय क्षेत्र

[संपादित करें]

ल्वीव पश्चिमी यूक्रेन का सबसे बड़ा शहर है। यह कुल मिलाकर देश का सातवां सबसे बड़ा शहर है, जिसकी आबादी 717,510 (2021 में) है। ल्वीव , यूक्रेन के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। फरवरी 2022 से ल्विव देश की वास्तविक पश्चिमी राजधानी बन गया है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 St. George Cathedral. Lviv Best Portal Archived 2009-04-12 at the वेबैक मशीन 29 January 2006.
  2. 1 2 Nykolyshyn, Yuriy. (2006) Lviv. Apriori Press. Lviv, Ukraine. pg. 63, 67. ISBN 966-8256-09-3
  3. ↑ https://www.washingtonpost.com/world/2022/02/18/ukraine-russia-lviv-war/

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]