सेंटोसा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सेन्टोसा या सेन्तोसा (अंग्रेज़ी: Sentosa, चीनी: 圣淘沙) सिंगापुर का एक द्वीप है जो सिंगापुर के मुख्य द्वीप से दक्षिण में एक जलडमरू के पार स्थित है। यहाँ सिंगापुर की सरकार ने पूरे द्वीप को एक पर्यटक स्थल बना दिया है जहाँ यूनिवर्सल स्टूडियो, एक्वेरियम और दक्षिणी छोर पर समुद्र-तट (बीच) सैलानियों को आकर्षित करता है। हर वर्ष यहाँ २ करोड़ पर्यटक आते हैं।[1] इसका नाम संस्कृत भाषा के 'संतोष' शब्द का रूप है। यहाँ के बीचों पर समुद्र में नहाना या तैरना प्रतिबंधित है। द्वीप के ७०% क्षेत्रफल पर जंगल सुरक्षित रखे गये हैं जिनमें कई स्थानीय वन्य प्राणी रहते हैं और यह भी पर्यटकों को खींचते हैं।

भौगोलिक विषेशता[संपादित करें]

सेन्टोसा एशिया की मुख्यभूमि का सबसे दक्षिणी बिन्दु है। मुख्य भूमि से अर्थ उन सभी स्थानो से है जो बड़े स्थल से ज्यादा से ज्यादा पुल द्वारा जुड़े हों। इस परिभाषा में इंडोनेशिया के द्वीप नहीं आते हैं।

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sentosa Annual Report 2012/2013". मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2016.