सामग्री पर जाएँ

सूवलाकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सूवलाकी  

एथेंस में सूवलाकी
उद्भव
संबंधित देश  यूनान
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री मांस, जड़ी-बूटियाँ, मसाले

सूवलाकी (यूनानी: Σουβλάκι) एक यूनानी पकवान है, जिसमें मांस के छोटे टुकड़ों को सीख़ों में पिरोकर पकाया किया जाता है। इसे प्रायः सीख़ों से निकलकर गर्मागर्म खाया जाता है। इसे पीता में लपेटकर भी खाया जाता है, कभी-कभी नींबू, सॉस, टमाटर, प्याज़ और आलू डालकर। यूनान और साइप्रस में ज़्यादातर सूअर के सूवलाकी बनते हैं।[1]

यूनानी भाषा में, सूवलाकी नाम सूवला (Σουβλα, "सीख़") का अल्पार्थक शब्द है, जिसका मूल लातिन शब्द sūbula है।[2][3] इस नाम का प्रयोग उत्तरी यूनान में किया जाता है, जबकि दक्षिणी यूनान और एथेंस के पास इसे कालामाकी (Kαλαμάκι) नाम से जाना जाता है।

  1. ↑ Leavitt, Marilena (2023-05-23). "Greek Pork Souvlaki (Souvlaki Recipe)". The Mediterranean Dish (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-08-19.
  2. ↑ Georgios Babiniotis, Λεξικό της Νεας Ελληνικής Γλώσσας, s.v.; Andriotis et al., Λεξικό της Κοινής Νεοελληνικής, s.v. σουβλάκι, s.v. σούβλα
  3. ↑ Sophocles 2004, पृष्ठ 1000.