सूपरबैड
| सूपरबैड | |
|---|---|
|
| |
| Superbad | |
| निर्देशक | ग्रेग मोटोला |
| लेखक | |
| निर्माता | |
| अभिनेता |
|
| छायाकार | रस ऐल्सोब्रुक |
| संपादक | विलियम कर |
| संगीतकार | लाइल वर्कमैन |
निर्माण कंपनियां |
|
| वितरक | सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
113 मिनट[2] |
| देश | संयुक्त राज्य |
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत | $1.75–2 करोड़[3][4] |
| कुल कारोबार | $17.08 करोड़[4] |
सूपरबैड ग्रेग मोटोला द्वारा निर्देशित, सेथ रोगेन और एवन गोल्डबर्ग द्वारा लिखित तथा जड ऐपटाउ द्वारा उत्पादित 2007 की एक अमेरिकी किशोर हास्य फ़िल्म है। इसके मुख्य पात्र सेथ (जोना हिल) और एवन (माइकल सेरा) नामक दो किशोर हैं, जो हाई स्कूल से स्नातक होने वाले हैं। उससे पहले, वह पार्टी करके कुँआरापन खोना चाहते हैं, लेकिन यह उनकी उम्मीद से अधिक कठिन पड़ता है। फ़िल्म में क्रिस्टोफ़र मिंट्ज़-प्लॉस, सेथ रोगेन, बिल हेडर, मार्था मैकआइज़क, और एमा स्टोन भी शामिल हैं।
सूपरबैड का प्रीमियर 13 अगस्त 2007 को ग्रॉमैन्स चाइनीज़ थिएटर में हुआ, और इसे चार दिन बाद 17 अगस्त को अमेरिका में प्रकाशित किया गया था। फ़िल्म ने आलोचकों द्वारा अच्छी समीक्षाएँ पाई, तथा इसके संवाद एवं दोनों पात्रों के संबंध और प्रदर्शन को प्रशंसा मिली। फ़िल्म वित्तीय सफलता भी थी; $1.75–2 करोड़ के बजट में इसने $17.08 करोड़ कमाया। इसे सर्वश्रेष्ठ हास्य फ़िल्मों में से एक माना जाता है।
- ↑ Netburn, Deborah (August 14, 2007). "'Superbad' premiere chock-full of comedic superstars". Orlando Sentinel. अभिगमन तिथि: December 26, 2023.
- ↑ "Superbad (15)". British Board of Film Classification. July 5, 2007. अभिगमन तिथि: June 1, 2019.
- ↑ "Superbad (2007) – Financial Information". The Numbers.
- 1 2 "Superbad (2007)". Box Office Mojo. IMDb.