सुलभा देशपांडे
दिखावट
| सुलभा देशपांडे | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
1937 मुंबई, भारत |
| मौत |
04.06 2016 मुंबई |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| पेशा | अभिनेत्री, निर्देशक |
| कार्यकाल | 1960–2016 |
| जीवनसाथी | अरविंद देशपांडे |
सुलभा देशपांडे (1937 – 4 जून 2016), हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं। उन्होने विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभिनय के अलावा कई मराठी और हिंदी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘भूमिका’, ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’,‘गमन’ आदि फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पति अरविंद देशपांडे के साथ वर्ष 1971 में थियेटर ग्रुप ‘आविष्कार’ का गठन किया था। वर्ष 2012 में उन्होंने गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिस’ में काम किया था। उन्हें वर्ष 1987 में हिंदी-मराठी थियेटर में अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[1]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]प्रमुख फिल्में
[संपादित करें]नामांकन और पुरस्कार
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- ↑ "Veteran actor, theatre person Sulabha Deshpande passes away" [वयोवृद्ध अभिनेत्री, रंगकर्मी सुलभा देशपांडे का निधन] (अंग्रेज़ी भाषा में). इंडियन एक्स्प्रेस. 4 जून 2016. 7 जून 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ जून 2016.