सामग्री पर जाएँ

सुरेन्द्र मोहंती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सुरेन्द्र महान्ति से अनुप्रेषित)
सुरेन्द्र मोहांती
पेशासाहित्यकार
भाषाओड़िया भाषा
राष्ट्रीयताभारतीय
विधाउपन्यास
उल्लेखनीय कामsनील शैल
साहित्य अकादमी पुरस्कार (ओड़िया) से सम्मानित


सुरेन्द्र मोहंती ओड़िया के ऐसे कथाकारों में से हैं जो भारत की स्वतंत्रता के बाद तेज़ी से प्रकाश में आए। अलंकारिक शैली के इस कथाकार की कहानियों के विषयों का क्षेत्र बहुत विस्तृत है। उनका जन्म 1920 में हुआ तथा देहांत 1992 में।[1] अनेक साहित्यिक पुरस्कारों के विजेता सुरेंद्र मोहंती ने कहानियों के अतिरिक्त उपन्यास, यात्रा विवरण, आलोचना, रुपक और जीवनियों की ५० से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। महानगरीर रात्रि (महानगर की रात्रि), मालारेर मृत्यु (हंस की मृत्यु), अंध दिगंत (अंधेरा क्षितिज) और महानिबान (महानिर्वाण) उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। उनकी कृति नीलशिला से उन्हें बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई। उनके प्रसिद्ध कहानी संग्रह हैं यदुबंश ओउ अन्य गल्प (यदुवंश तथा अन्य कहानियाँ), राजधानी ओउ अन्य गल्प (राजधानी तथा अन्य कहानियाँ), कृष्न चूड (मयूरपंख) और रूटी ओऊ चंद्र।[2] ४ अक्टूबर १९८४ में विजयदशमी के दिन स्थापित संबाद नामक उड़िया के सबसे लोकप्रय समाचरपत्र के पहले संपादक सुरेन्द्र मोहंती ही थे। बाद मे वे उसके प्रमुख संपादक भी बने।[3] इनके द्वारा रचित एक उपन्यास नील शैल के लिये उन्हें सन् १९६९ में साहित्य अकादमी पुरस्कार (ओड़िया) से सम्मानित किया गया।[4]


सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The Short Story" (एचटीएम) (in अंग्रेज़ी). उड़ीसा सरकार. Archived from the original on 11 सितंबर 2007. Retrieved 17 अक्तूबर 2007. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  2. "Indian Literature : Oriya" (in अंग्रेज़ी). एचसीआईढाक.ऑर्ग. Archived from the original (एचटीएमएल) on 7 अगस्त 2007. Retrieved 17 अक्तूबर 2007. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  3. "संबाद २४ एंड काउंटिंग" (पीएचपी) (in अंग्रेज़ी). उड़ीसामैटर्स.कॉम. Retrieved 17 अक्तूबर 2007. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  4. "अकादमी पुरस्कार". साहित्य अकादमी. Archived from the original on 15 सितंबर 2016. Retrieved 11 सितंबर 2016.