सुभरीत कौर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
संगरुर, पंजाब, निवास स्थान
सुभरीत कौर
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम सुभरीत कौर घुम्मन
उपनाम शुभ
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म 22 अप्रैल 1986
झुनधन गाँव, संगरूर, पंजाब
निवास झुनधन, पंजाब
कद 5'8"
वज़न 52 किग्रा
28 जनवरी 2014 को अद्यतित।

सुभरीत कौर एक पैर की डांसर है जिसे उसकी प्रतिभा व कौशल के कारण इंडियाज़ गॉट टैलेंट के दूसरे राउंड के लिए चुना गया। इसका उपनाम 'शुभ' है। इसने एक दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया है।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

सुभरीत कौर जो "एक पैर की डांसर 'के रूप में लोकप्रिय, घुम्मन गांव , अमरगढ़, जिला संगरूर (पंजाब) का निवासी है। 21 अक्टूबर 2009 को स्कूटी से हुई एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया है। डॉक्टर की लापरवाही के कारण उसने अपने एक पैर खो दिया है। उसने विनोद ठाकुर का एक टीवी शो पर नाच देखा था और उस के बाद उसने एक पैर के साथ नाचना शुरू करने का फैसला किया। शुभ ने दैनिक अभ्यास शुरू किया। उसने नृत्य के लिए उसके जुनून को जारी रखा और वह, "कुछ भी नामुमकिन नहीं है ..... हार कभी नहीं" को उसके जीवन का आदर्श वाक्य (मोटो) साबित कर दिया।उसका विश्वास है कि जीवन सुंदर है, तो इसे खुलकर जीयें व आनंद लें। माँ श्रीमती चरणजीत कौर, उसकी रोल मॉडल हैं वह उसके लिए प्रेरणा हैं। वह हमेशा उसे जीवन में आगे देखने के लिए प्रेरित करती हैं।[1]

डांस करियर[संपादित करें]

शुभ को उसके नृत्य प्रदर्शन के लिए इंडिया गॉट टैलेंट टीवी शो में चुना गया।

उसके प्रदर्शन के बाद जुजों से उसे स्टैंडिंग ओवेशान मिली। सुभरीत के डांस ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को भी उसका कायल बना दिया।। सलमान खान ने ट्विटर पर उसकी प्रशंसा करते हुए लिखा "वाह यार। सलाम है। कमाल है।"।[2] अब सुभरीत को झलक दिखला जा में एक प्रतियोगी के रूप में देखा जाता है।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

सुभरीत ने यश मक्कड़ शादी कर ली लेकिन शादी के 2 महीने के बाद उसने पति पर उत्पीड़न आरोप लगा उस पर केस कर दिया। उसके पति के अनुसार उसने तलाक के लिए एक बड़ी रकम की मांग की है। अब वह अपनी माँ श्रीमती चरणजीत कौर के साथ रह रही है।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "http://www.sangrurian.com/". Sangrurian. 14/1/2014). मूल से 19 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2014. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद); |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  2. "http://www.hindustantimes.com/". Hindustan Times. 14/1/2014). मूल से 14 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 December 2012. |firstlast= missing |lastlast= in first (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद); |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  3. Subhreet Kaur Biography Archived 2015-07-20 at the वेबैक मशीन. GuruOfMovie.com (12 July 2015). Retrieved on 12 जुलाई 2015.