सामग्री पर जाएँ

सुब्रह्मण्यम जयशंकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सुब्रह्मण्यम जयशंकर

सुब्रह्मण्यम जयशंकर


पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
30 मई 2019
प्रधान  मंत्री नरेंद्र मोदी
पूर्व अधिकारी सुषमा स्वराज

टाटा समूह के वैश्विक कॉरपोरेट मामलों का प्रमुख
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
23 अप्रैल 2018
पूर्व अधिकारी नटराजन चंद्रशेखरन
उत्तराधिकारी पदस्थ

कार्यकाल
जनवरी 2015  जनवरी 2018
पूर्व अधिकारी सुजाता सिंह
उत्तराधिकारी विजय केशव गोखले

अमेरिका में भारत के राजदूत
कार्यकाल
दिसंबर 2013  जनवरी 2015
पूर्व अधिकारी निरूपमा राव
उत्तराधिकारी अरुण कुमार सिंह

चीन में भारत के राजदूत
कार्यकाल
जून 2009  दिसंबर 2013
पूर्व अधिकारी निरूपमा राव
उत्तराधिकारी अशोक कांठा

जन्म 9 जनवरी 1955
नयी दिल्ली
व्यवसाय राजनयिक

सुब्रह्मण्यम जयशंकर, संक्षिप्त में एस. जयशंकर, (जन्म: 9 जनवरी 1955) वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री हैं।[1] वे जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक भारत सरकार के विदेश सचिव रह चुके हैं।[2] उन्होंने विदेश सचिव के रूप में अमेरिका, चीन समेत आसियान के बेहद महत्‍वपूर्ण कूटनीतिक असाइनमेंट पर काम किया। वे सोवियत संघ के विघटन के पूर्व मास्को में और श्रीलंका में भारतीय सेनाओं के शांति मिशन के दौरान तैनात रहे हैं। वे भारत-अमेरिका के बीच इंडो न्‍यूक्‍लियर डील में बेहद करीब से जुड़े रहे।

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

[संपादित करें]

इनका जन्म नई दिल्ली, भारत में हुआ था।[3] यह प्रमुख भारतीय सामरिक मामलों के विश्लेषक, टिप्पणीकार और प्रशासनिक अधिकारी हैं। यह इतिहासकार संजय सुब्रह्मण्यम और भारत के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव सुब्रह्मण्यम विजय कुमार के भाई हैं।[4] उन्होंने क्योको से शादी की और अभी उनके दो बेटे और एक बेटी है।[5] अब वें भारत के विदेश मंत्री भी है।

यह 1977 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। 1979 में रूसी अध्ययन किया और 1981 में मास्को में सोवियत संघ के लिए द्वितीय और तीसरे सचिव के रूप में कार्य किया। 1985-1988 में वह वाशिंगटन डी. सी. स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव थे।[6]

भारत के विदेश सचिव

[संपादित करें]

जयशंकर को 29 जनवरी 2015 को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा 28 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया।[7][8]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "S Jaishankar, ex-foreign secretary, becomes External Affairs minister". The Indian Express (अंग्रेज़ी भाषा में). 2019-05-31. अभिगमन तिथि: 2023-06-18.
  2. "एसीसी नियुक्तियाँ". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 3 जुलाई 2013. मूल से से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 मई 2014.
  3. Madan, Karuna (29 January 2015). "Profile of S. Jaishankar". Gulf News. अभिगमन तिथि: January 30, 2015.
  4. "संग्रहीत प्रति". TERI. अभिगमन तिथि: 30 जनवरी 2015.{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link)
  5. India’s Ambassador to the United States: Who Is Subrahmanyam Jaishankar?. allgov.com. Archived 2016-03-08 at the वेबैक मशीन Who Is Subrahmanyam Jaishankar? 30 August 2014
  6. "Dr. S. Jaishankar, Ambassador of India – Beijing. Embassy of India, Beijing, China". मूल से से 16 जनवरी 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 जनवरी 2015.
  7. ACC Appointment Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन , Press Information Bureau, 29 January 2015
  8. S Jaishankar, is the new foreign secretary Archived 2015-01-30 at the वेबैक मशीन , हिंदुस्तान टाइम्स, 29 January 2015