सुबनसिरी नदी
Jump to navigation
Jump to search
सुबनसिरी नदी Subansiri River | |
नदी | |
भारत के मानचित्र पर सुबनसिरी नदी पूर्वोत्तर में देखी जा सकती है
| |
देश | भारत, तिब्बत (चीन) |
---|---|
राज्य | अरुणाचल प्रदेश, असम |
स्रोत | 28°03′55.6″N 94°10′30.7″E / 28.065444°N 94.175194°E |
- स्थान | तिब्बत में हिमालय |
मुहाना | 26°53′24″N 93°54′47″E / 26.89000°N 93.91306°Eनिर्देशांक: 26°53′24″N 93°54′47″E / 26.89000°N 93.91306°E |
- स्थान | लखीमपुर ज़िले में ब्रह्मपुत्र से संगम |
लंबाई | 442 कि.मी. (275 मील) |
प्रवाह | |
- औसत | 10,000 मी.³/से. (3,53,147 घन फीट/से.) |
सुबनसिरी नदी (Subansiri River) भारत के असम व अरुणाचल प्रदेश राज्यों तथा तिब्बत में बहने वाली एक नदी है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की सबसे बड़ी उपनदी है। यह तिब्बत में हिमालय में आरम्भ होती है और पूर्व व दक्षिणपूर्व दिशाओं में बहती हुई भारत में प्रवेश करती है, जहाँ यह असम के लखीमपुर ज़िले में ब्रह्मपुत्र से संगम करती है। सुबनसिरी का पानी ब्रह्मपुत्र में बहने वाले जल का 7.92% मापा गया है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी और निचले सुबनसिरी ज़िलों का नाम इसी नदी पर रखा गया है।[1][2]
नामोत्पत्ति[संपादित करें]
"सुबनसिरी" का नाम संस्कृत के "स्वर्ण" व "श्री" शब्दों को जोड़कर उत्पन्न हुआ था। इतिहास में इस नदी के किनारे सोना ढूंढा जाता था।[3]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Rao, K.L. (1979). India's Water Wealth. Orient Blackswan. पृ॰ 78. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-250-0704-3. मूल से 16 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 May 2011.
- ↑ Singh, Vijay P.; Sharma, Nayan; Ojha, C. Shekhar P. (2004). The Brahmaputra basin water resources. Springer. पृ॰ 82. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4020-1737-7. मूल से 15 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 May 2011.
- ↑ "The Indian Rivers: Scientific and Socio-economic Aspects," Manish Kumar Goyal, Shivam, Arup K Sarma, Dhruv Sen Singh; Springer Hydrogeology Series, Springer, 2017, ISBN 9789811029844, ... The name Subansiri originates from the fact that this river was a potential site for gold mining in the past. The name Subansiri is derived from the Sanskrit word 'swarn' which means gold ...