सुनील जाखड़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुनील जाखड़

कार्यकाल
2012 से पदस्थ

राष्ट्रीयता भारतीय

सुनील जाखड़ (जन्म 9 फरवरी 1954) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और जुलाई 2023 से भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष हैं| [1]इससे पहले, जाखड़ 2017 से 2021 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। अबोहर, पंजाब निर्वाचन क्षेत्र (2002-2017) से लगातार तीन बार चुने गए, वह 2012-2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

जाखड़ ने 2001 में पहली बार पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह 2002 से 2017 तक अबोहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए | जाखड़ 2012-2017 के बीच पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे | इसके बाद वह 2017 से 2021 तक पंजाब कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष  थे | जाखड़ ने विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव भी जीता था |

14 मई 2022 को फेसबुक लाइव हुए और Good Luck.. GoodBye... कहकर कांग्रेस से अपना करीब 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उनकी तीन पीढ़ी कांग्रेस  में रही लेकिन 'पंजे' का साथ छोड़कर उन्होंने पांचवें दिन 'कमल' हाथ में थाम लिया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें गुरुवार को पार्टी में शामिल कर लिया[2] |

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sunil Jakhar, BJP's Punjab plan lynchpin and chief: Seasoned Jat leader, ex-state Cong head". Navjeevan Goyal. Indian Express. 05 July 2023. अभिगमन तिथि 05 July 2023. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "पंजाब: सुनील जाखड़ विपक्ष के नेता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक रह चुके हैं, जानिए कैसा रहा है इनका करियर?". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-06-15.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)