सुधांशु त्रिवेदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुधांशु त्रिवेदी

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
9 अक्टूम्बर 2019
पूर्वा धिकारी अरुण जेटली[1]
चुनाव-क्षेत्र उत्तर प्रदेश[2]

जन्म 1970
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
निवास लखनऊ, उत्तर प्रदेश

डॉ सुधांशु त्रिवेदी एक भारतीय राजनेता हैं। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा के सदस्य हैं।[3] इनकी पहचान विचारक, विश्लेषक और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी होती है। ये देश की राष्ट्रीय नीति, राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों और विशेष रूप से भाजपा के वैचारिक पहलुओं पर बेबाकी से राय रखते हैं। अक्टूबर 2019 में डॉ त्रिवेदी राज्यसभा सीट के लिये उत्तरप्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। उनके खिलाफ विरोधी दलों से भी किसी ने नामांकन नहीं किया था।[4][5]

डॉ सुधांशु त्रिवेदी का जन्म लखनऊ में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद यांत्रिक इंजीनियरिंग से पीएचडी किया[6]। वे राजनीति में छोटी उम्र में आने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बने थे। इतना ही नहीं, 35 वर्ष की उम्र में किसी राष्ट्रीय राजनैतिक दल के अध्यक्ष का राजनैतिक सलाहकार बनाया गया था।

वर्ष 2014 के आम चुनाव में सुधांशु त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है। इस चुनाव के दौरान वे मीडिया और कम्युनिकेशन की मुख्य टीम का हिस्सा थे। टीम में रहते हुए उन्होंने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अमित शाह के लिए प्रचार किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें राजस्थान का उत्तरदायित्व दिया गया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "BJP nominates Sudhanshu Trivedi to Arun Jaitley's Rajya Sabha seat in UP". The Indian Express. 3 October 2019. मूल से 15 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मई 2020.
  2. "BJP names Sudhanshu Trivedi for Rajya Sabha By polls from Uttar Pradesh". Times of India. 3 October 2019. मूल से 4 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मई 2020.
  3. sagarkumar.singh (2019-04-26). "मोदी के लिए तो 130 करोड़ लोग परिवार, गहलोत को सिर्फ बेटा दिखता है : सुधांशु". Dainik Bhaskar. मूल से 18 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-09-13.
  4. "राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित हुए बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी". www.navodayatimes.in (hindi में). 2019-10-09. अभिगमन तिथि 2020-05-21.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. "उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध राज्य सभा सदस्य निर्वाचित". Amar Ujala. मूल से 11 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-05-21.
  6. "इं‍जीनियरिंग-Phd से पॉलिटिक्स तक, ऐसा रहा BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी का सफर". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-27.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)