सुजॉय कुमार गुहा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुजॉय कुमार गुहा
जन्म 20 जून 1940 (1940-06-20) (आयु 83)
पटना, बिहार
आवास भारत
राष्ट्रीयता भारत
क्षेत्र जैवचिकित्सा इंजीनियरी
शिक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
प्रसिद्धि RISUG पुरुष गर्भनिरोधक
(An intravasal injectable male contraceptive)
उल्लेखनीय सम्मान पद्म श्री (2020)

सुजॉय कुमार गुहा एक भारतीय जैवचिकित्सा (बायोमेडिकल) इंजीनियर हैं। उनका जन्म 20 जून 1940 को पटना, भारत में हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से विद्युत अभियान्त्रिकी में स्नातक (B.Tech.) और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की । इनहोने इलिनोइस विश्वविद्यालय, उरबाना-शैंपेन से भी स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। गुहा ने बाद में अपनी पी.एच.डी. सेंट लुइस विश्वविद्यालय से मेडिकल फिजियोलॉजी में पूरी की।

गुहा ने सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की स्थापना की। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। भारत में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के संस्थापकों में से एक, गुहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुनर्वास इंजीनियरिंग, प्रजनन चिकित्सा में बायोइंजीनियरिंग और ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जाने जाते हैं। उन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं और उद्धृत शोध पत्रिका में उनके 100 से अधिक शोध पत्र हैं। 2003 में, वे IIT खड़गपुर में चेयर प्रोफेसर बने। उन्हें 2020 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

निरोध या कॉण्डम बनाने के लिए मानव लिंग का आकार नापने के लिए किए गए सर्वे में गुहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। [1][2]

गुहा का प्रमुख योगदान गैर-हार्मोनल पॉलीमर-आधारित इंजेक्टेबल पुरुष गर्भनिरोधक 'रिसग' (Reversible inhibition of sperm under guidance, RISUG) के आविष्कार और विकास में रहा है, जिसके लिए अंतिम चरण- III क्लिनिकल 2019 में पूरा किया गया था।[3] इस शोध के वित्तीय पोषण लिए उन्हें 2012 में बिल और मेलिंडा गेट्स संस्थान का अनुदान मिला था। [4] RISUG संभवतः दुनिया में एकमात्र प्रतिवर्ती (reversible) पुरुष गर्भनिरोधक है। [5]

अगले 3-4 महीनों में गर्भनिरोधक के बाजार में आने की उम्मीद है (जनवरी 2023)। गुहा कहते हैं, भारत में इसकी कीमत 70 रुपये होगी। पेटेंट के कारण इसकी कीमत अमेरिका में लगभग $500 तक जा सकता है।[6]

  1. https://openthemagazine.com/features/living/measuring-the-indian-penis/
  2. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1172964/
  3. https://www.pharmtech.com/view/the-next-generation-of-male-contraceptives
  4. https://thewire.in/health/risug-male-contraceptive-icmr
  5. https://thewire.in/health/risug-male-contraceptive-icmr
  6. https://www.outlookindia.com/magazine/story/a-well-stung-bee/215269