सी आर पाटिल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सी आर पाटिल

कार्यकाल
2014 से 2019

राष्ट्रीयता भारतीय

सी आर पाटिल भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने गुजरात की नवसारी सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया।[1] 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सीआर पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख 89 हजार 668 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी |

जुलाई 2020 में सीआर पाटिल को गुजरात बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया[2] |

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

1955 में महाराष्ट्र के जलगांव में जन्मे सीआर पाटिल 1989 में बीजेपी से जुड़े. उन्होंने आईटीआई, सूरत से टेक्निकल ट्रेनिंग हासिल की है | बीजेपी संगठन में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें 2009 में वलसाड जिले का प्रभारी बनाया गया और इसी साल उन्हें नवसारी लोकसभा सीट से टिकट दिया गया, जिसमें वह जीत गए. 2014 में सीआर पाटिल दूसरी बार साढ़े पांच लाख वोटों से जीत दर्ज की और तीसरी तो देश में सबसे अधिक 6,89,668 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था. 2019 में यह देश की सबसे बड़ी जीत थी |

सीआर पाटिल गुजरात में बीजेपी के सबसे अमीर राजनेताओं में गिने जाते हैं. उनकी संपत्ति की बात करें तो गुजरात इलेक्शन वॉच एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के लिहाज से पाटिल के पास 44.6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है जबकि, उनके ऊपर 5.68 करोड़ रुपये का कर्ज भी है. इस तरह वह गुजरात में सबसे अधिक संपत्ति वाले सांसद गिने जाते हैं | सीआर पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोर टीम में शामिल रहे हैं. वे वाराणसी में प्रधानमंत्री के चुनाव की अहम जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं | 2019 लोकसभा चुनाव में देश में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले सांसद बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था[3] |



बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना, नई दिल्ली" (PDF). मूल से 30 जून 2014 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2016.
  2. "सीआर पाटिल बने गुजरात BJP के नए अध्यक्ष, वाराणसी में PM के चुनाव में रही है अहम भूमिका". आज तक (hindi में). 2020-07-20. अभिगमन तिथि 2022-07-07.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. "सबसे बड़ी पार्टी, सबसे ज्यादा वोट और सबसे ज्यादा नोट, ये हैं गुजरात BJP के नए अध्यक्ष". आज तक (hindi में). 2020-07-20. अभिगमन तिथि 2022-07-08.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)