सी. एम. पूनाचा
सी॰ एम॰ पूनाचा | |
|---|---|
![]() | |
| 13वें ओड़िशा के राज्यपाल | |
| कार्यकाल 1 सितम्बर 1982 – 17 अगस्त 1983 | |
| मुख्यमंत्री | जानकी बल्लभ पटनायक |
| पूर्वाधिकारी | रंगनाथ मिस्रा (कार्यकारी) |
| उत्तराधिकारी | बिसम्भर नाथ पांडे |
| कार्यकाल 4 नवम्बर 1980 – 24 जून 1982 | |
| मुख्यमंत्री | जानकी बल्लभ पटनायक |
| पूर्वाधिकारी | एस॰ के॰ रे (कार्यकारी) |
| उत्तराधिकारी | रंगनाथ मिस्रा (कार्यकारी) |
| कार्यकाल 30 अप्रैल 1980 – 30 सितम्बर 1980 | |
| मुख्यमंत्री | जानकी बल्लभ पटनायक |
| पूर्वाधिकारी | बी॰ डी॰ शर्मा |
| उत्तराधिकारी | एस॰ के॰ रे (कार्यकारी) |
| 6वें मध्य-प्रदेश के राज्यपाल | |
| कार्यकाल 17 अगस्त 1978 – 29 अप्रैल 1980 | |
| मुख्यमंत्री | विरेन्द्र कुमार सखलेचा सुंदर लाल पटवा |
| पूर्वाधिकारी | एन॰ एन॰ वाञ्चू |
| उत्तराधिकारी | बी॰ डी॰ शर्मा |
| 8वें रेलमंत्री | |
| कार्यकाल 30 मार्च 1967 – 14 फरवरी 1969 | |
| पूर्वाधिकारी | एस॰ के॰ पाटिल |
| उत्तराधिकारी | राम सुभग सिंह |
| कूर्ग के मुख्यमंत्री | |
| कार्यकाल 27 मार्च 1952 – 31 अक्टूबर 1956 | |
| मुख्य आयुक्त | दया सिंह बेदी |
| पूर्वाधिकारी | कार्यालय स्थापित |
| उत्तराधिकारी | कार्यालय समाप्त |
| इस्पात एवंभारी अभियांत्रिकी मंत्री | |
| कार्यकाल 15 फरवरी 1969 – 17 मार्च 1971 | |
| चुनाव क्षेत्र | मंगलुरू |
| परिवहन, उड्डयन, पोत परिवहन और पर्यटन राज्यमंत्री | |
| कार्यकाल जनवरी 25, 1966-मार्च 12, 1967 | |
| चुनाव क्षेत्र | मैसूर राज्य, राज्यसभा |
| वित्त राज्यमंत्री | |
| कार्यकाल 1 जनवरी 1966-24 जनवरी 1966 | |
| चुनाव क्षेत्र | मैसूर राज्य, राज्यसभा |
| गृहमंत्री, मैसूर राज्य | |
| कार्यकाल 1957-1962 | |
| चुनाव क्षेत्र | विराजपेट |
| वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, मैसूर राज्य | |
| कार्यकाल 1956-1962 | |
| चुनाव क्षेत्र | विराजपेट |
| वित्त, कूर्ग (कोडगु) | |
| कार्यकाल 1952-1956 | |
| चुनाव क्षेत्र | बेरियाथनाड |
| Member of the भारतीय Parliament for मंगलुरू | |
| कार्यकाल 1967–1971 | |
| पूर्वाधिकारी | अधर शंकर अल्वा |
| उत्तराधिकारी | के॰ के॰ शेट्टी |
| बहुमत | 28522 |
| Member of the भारतीय Parliament for मैसूर राज्य, राज्यसभा | |
| कार्यकाल 3 अप्रैल 1964-25 फ़रवरी 1967 | |
| उत्तराधिकारी | टी॰ सिद्धालिंगया |
| विधायक in कूर्ग (कोडगु) | |
| कार्यकाल 1952 - 1957 | |
| पूर्वाधिकारी | पद स्थापन |
| उत्तराधिकारी | पद समाप्ति |
| चुनाव क्षेत्र | बेरियाथनाड |
| बहुमत | 1179 |
| विधायक in मैसूर राज्य | |
| कार्यकाल 1957-1962 | |
| पूर्वाधिकारी | पद स्थापित |
| उत्तराधिकारी | ए॰ पी॰ अप्पन्ना |
| चुनाव क्षेत्र | विराजपेट |
| बहुमत | 3221 |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | चेप्पुदिरा मुथन्ना पूनाचा 26 सितम्बर 1910 |
| मृत्यु | 7 अगस्त 1990 (उम्र 79 वर्ष) |
| दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| बच्चे | सी॰ पी॰ बेल्लियप्पा और कावेरी नाम्बिसन समेत 4 |
| व्यवसाय | स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता |
ख्याति | कूर्ग (कोडगु) के एकमात्र मुख्यमंत्री |
चेप्पूदिरा मुथाना पूनाचा (1910 -1990), जिन्हें आमतौर पर सी॰ एम॰ पूनाचा के नाम से जाना जाता है, एक स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता थे।
जीवन परिचय
[संपादित करें]सी॰ एम॰ पूनाचा का जन्म 16 जून 1910 को कूर्ग में हुआ था। उन्होंने कुर्ग में 'मरकरा विराजपेट' तथा 'सेंट अलायसिस कॉलेज', मंगलौर से शिक्षा प्राप्त की। अपने विद्यार्थी जीवन में ही पूनाचा 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' में रुचि होने के कारण अध्ययन छोड़कर सन 1930 में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये। सन 1932 तथा 1933 में उन्हें दो बार कारावास की सज़ा मिली। इसके बाद 1940 - 1941 में व्यक्तिगत रूप से सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें फिर से कारावास की सज़ा काटनी पड़ी। पूनाचा वर्ष 1942 - 1944 में भारत छोड़ो आन्दोलन में नजरबंद रहे।
राजनीति में सक्रियता
[संपादित करें]वर्ष 1935 में पूनाचा कूर्ग ज़िला कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी रहे। 1938 में प्रान्तीय कमेटी की कार्यकारिणी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा कुर्ग ज़िला बोर्ड के लिए निर्वाचित हुए तथा 1941 में इसके अध्यक्ष भी रहे। वे सन 1945-1951 तक परिषद के कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे। वे 1947-1951 में संविधान सभा के सदस्य तथा अस्थायी संसद के सदस्य रहे।
देश की आज़ादी के बाद सी. एम. पुनाचा (27 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1956) तक कुर्ग राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1 नवम्बर 1956 को कूर्ग राज्य का मैसूर स्टेट (कर्नाटक) में विलय कर दिया गया।
कूर्ग राज्य के विलय के बाद वह मैसूर स्टेट (कर्नाटक) के (1956 - 62) तक उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री बनाये गये, तथा (1957 - 62) तक वह मैसूर स्टेट (कर्नाटक) के गृह मंत्री का पदभार संभाला।
1964 में उन्हें मैसूर स्टेट (कर्नाटक) से राज्यसभा के लिए चुना गया। (1 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966) तक उन्होंने केन्द्र में वित्त (राज्यमंत्री) का पदभार संभाला।
(25 जनवरी 1966 से 12 मार्च 1967) तक वह केन्द्र की सरकार में परिवहन, विमानन, शिपिंग और पर्यटन (राज्यमंत्री) बने। 1967 के संसदीय चुनाव में वह मैंगलोर लोकसभा सीट से विजयी हुए और (30 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969) तक केन्द्र की इन्दिरा गांधी सरकार में उन्होंने भारत के रेलमंत्री तथा (15 फरवरी 1969 से 17 मार्च 1971) तक इस्पात और भारी इंजीनियरिंग मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
1971 के संसदीय चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। (17 अगस्त 1978 से 29 अप्रैल 1980) तक उन्होने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में सेवा प्रदान की।
(30 अप्रैल 1980 से 17 अगस्त 1983) तक वह तीन बार उड़ीसा के राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजनीति के खिलाड़ी सी. एम. पुनाचा का निधन 3 अगस्त, 1990 को हुआ।
