सीरिया के प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सीरिया में १४ प्रांत हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह (अरबी: محافظة‎‎, अंग्रेज़ी: governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों।[1] इन प्रान्तों का ब्यौरा नीचे के विभाग दिया गया है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में विभाजित किया जाता है, जिन्हें सीरिया में अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​' (منطقة‎‎, mintaqah) कहते हैं, जो स्वयं आगे उपज़िलों में बंटे हैं, जिन्हें 'नाहियाह' (ناحية‎‎, nāḥiyah) कहते हैं।

सीरियाई प्रान्त[संपादित करें]

सीरिया के प्रान्त
प्रांत अरबी में नाम अंग्रेज़ी में नाम केंद्र जनसँख्या (वर्ष) क्षेत्रफल (किमी²) नक़्शे में
इदलिब ادلب Idlib इदलिब १४,६४,००० (२०१०) ६,०९७
क़ुनेइत्राह القنيطرة Quneitra क़ुनेइत्राह​ ८७,००० (२०१०) १,२००
तरतूस طرطوس Tartus तरतूस ७,८५,००० (२०१०) १,८९२
देइर अज़-ज़ोर دير الزور Deir ez-Zor देइर अज़-ज़ोर १२,०२,००० (२०१०) ३३,०६०
दमिश्क़ دمشق Damascus दमिश्क़ १७,११,००० (२०१०) १०५
दरआ درعا Dara'a दरआ ९,९८,००० (२०१०) ३,७३०
अर-रक़्क़ाह الرقة Ar-Raqqah अर-रक़्क़ाह​ ९,२१,००० (२०१०) १९,६१६
रीफ़ दिमश्क़ ريف دمشق Rif Dimashq (कोई नहीं) २२,७३,०७४ (२००४) १८,०३२
लातक़िया اللاذقية Latakia लातक़िया ९,९१,००० (२०१०) २,२९७
अस-सुवैदा السويداء‎ As-Suwayda अस-सुवैदा ४,१७,००० (२०१०) ५,५००
अल-हसकाह الحسكة‎ Al-Hasakah अल-हसकाह १५,००,००० (२०१२) २३,३३४
हमा حماه Hama हमा १५,९३,००० (२०१०) ८,८८३
होम्स حمص Homs होम्स १७,६३,००० (२०१०) ४२,२२३
हलब حلب Aleppo हलब ४०,४५,१६६ (२००४) १८,४८२

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Syria In Pictures, Alison Behnke, pp. 35, Twenty-First Century Books, 2005, ISBN 978-0-8225-2396-3, ... Syria is divided into fourteen provinces, each with a governor appointed by the federal government. Officials from the central government also join local councils ...