सामग्री पर जाएँ

सीप कवक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शीप कवक

शीप कवक (आमतौर पर ऑयस्टर कवक[1] , या स्लेटी ऑयस्टर कवक , हिराटेक , या पर्ल ऑयस्टर कवक के नाम से जाना जाता है)। दुनिया भर के समशीतोष्ण और उपोष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाने वाला यह एक लोकप्रिय खाद्य कवक है ।

शीप कवक के छत्ते चौड़े, पंखे के आकार की होती है , जिसका व्यास लगभग 2 से 30 सेंटीमीटर तथा लम्बाई 1–12 इंच तक होता है। जंगली आवास में इसका रंग सफेद, सिलेटी या हल्का भूरा होता है। युवा अवस्था में इसके छत्तों का किनारा अंदर की ओर मुड़ा हुआ होता है, इसका गूदा सफेद रंग का होता और समय के अनुसार इसका डंठल मोटा होता जाता है। इसके गलफड़े सफेद, कभी-कभी हल्के पीले रंग के हो जाते हैं

वृक्षों पर उगे हुए सीप कवक।
सीप कवक के संरचना का विवरण

सीप कवख अक्सर समशीतोष्ण और उपोष्णकटिबंधीय वनों में पाया जाता है, हालांकि यह उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पश्चिम वनों में नहीं मिलता, यहाँ इसकी जगह "पल्मोनरीस" और "पॉपुलिनस" नामक प्रजातियाँ उगती हैं। यह एक अपघटक कवक है, जो पर्णपाती वृक्षों के सुखी लकड़ियों में विकसित होता है। संयुक्त राष्ट्र में शीप कवक साल भर कई आवासों में पाया जा सकता है , जबकि कुछ प्रजातियाँ जैसे "शाखित" "ऑयस्टर" कवक केवल पेड़ों पर ही उगती है।

इस कवक की व्यावसायिक खेती सर्वप्रथम प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में खाद्य आवश्यकता पूरी करने के उद्देश्य से शुरू हुई थी। आज इसे भोजन के उद्देश्य से विश्वभर में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. अरोरा, डेविड (1986) [1979]. मशरूम का रहस्य उजागर: मांसल कवक के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका। (द्वितीय संस्करण ed.). बर्कले, सीए: टेन स्पीड प्रेस. pp. 134–135. ISBN 978-0-89815-170-1.
  2. हाल, इयान आर॰ (April 2010). "मशरूम उगाना: व्यावसायिक वास्तविकता।" (PDF). Lifestyle Farmer: 42–45. अभिगमन तिथि: 26 January 2012.