सामग्री पर जाएँ

सीन कॉम्ब्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सीन कॉम्ब्स(Sean Combs)
सन् 2012 कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल में कॉम्ब्स
जन्म
सीन जॉन कॉम्ब्स (Sean John Combs)

4 नवम्बर 1969 (1969-11-04) (आयु 56)
न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका
अन्य नाम
  • पफी
  • पफ
  • पफ डैडी
  • पी. डीडी
  • डीडी
  • पीडी
  • लव
  • ब्रदर लव
पेशा
  • रैपर
  • गीतकार
  • रिकॉर्ड निर्माता
  • उद्यमी
  • रिकॉर्ड कार्यकारी
  • टेलीविजन निर्माता
  • अभिनेता
  • डांसर
कार्यकाल1989–वर्तमान[1]
रचनाएँ
  • डिस्कोग्राफी
  • फिल्मोग्राफी
  • प्रोडक्शन
आपराधिक आरोपवेश्यावृत्ति में शामिल करने के लिए परिवहन (2 आरोप)
आपराधिक दंड50 महीने की कैद और $500,000 का जुर्माना
आपराधिक स्थितिफ़ेडरल करेक्शनल इंस्टीट्यूशन, फ़ोर्ट डिक्स में कैद
साथीयाँ
  • किम्बर्ली पोर्टर (1994–2007)
  • जेनिफर लोपेज़ (1999–2001)
  • कैसी वेंचुरा (2007–2018)
  • यंग मियामी (2021–2024)
बच्चे7, जिनमें क्विंसी, जस्टिन और किंग कॉम्ब्स शामिल हैं
पुरस्कारपूरी सूची
संगीत यात्रा
शैली
  • ईस्ट कोस्ट हिप-हॉप
  • आर एंड बी
लेबल
  • अरिस्टा
  • अटलांटिक
  • बैड बॉय
  • बीएमजी
  • एपिक
  • इंटरस्कोप
  • लव
  • मोटाउन
  • यूनिवर्सल
  • अपटाउन
बैंडद हिटमेन
पूर्व बैंडडीडी - डर्टी मनी
हस्ताक्षर

सीन कॉम्ब्स (Sean Combs; जन्म 4 नवंबर 1969) अमरीकी रैपर, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता और कपड़े डिजाइनर हैं जिन्होंने 1990 के दशक में एक मनोरंजन साम्राज्य की स्थापना की थी।[2] कॉम्ब्स के अनुसार बचपन में उन्हें "पफ" उपनाम दिया गया था, क्योंकि जब वो गुस्से में होते थे तो "हफ और पफ" करते थे।[3] सन् 2023 की शुरुआत में उन पर बलात्कार, शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और यौन तस्करी का आरोप लगाने वाले कई कानून के विषय में था[4] जिसकी ग्रैंड जूरी द्वारा संकेत देने के बाद सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क शहर में उनकी गिरफ्तारी हुई। कॉम्ब्स पहले तो आरोपों से इनकार करते रहे परन्तु जब 2016 के एक निगरानी वीडियो के सामने आने बाद घरेलू हिंसा का आरोप स्वीकार किया , जिसमें कॉम्ब्स एक होटल के गलियारे में अपनी पूर्व प्रेमिका, रिदम-एंड-ब्लूज़ गायिका कैसी को पीटते हुए दिखे।[2]

शुरुआती जीवन और संघर्ष

[संपादित करें]

कॉम्ब्स का जन्म 4 नवम्बर 1969 अमेरिकी नगर न्यूयॉर्क में हुआ था। कॉम्ब्स जब महज 3 साल के थे, तब उनके पिता की हत्या हो गई। 1988 में हाई स्कूल से उत्तीर्ण होने के पश्चात्, कॉम्ब्स ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के व्यवसाय प्रशासन में प्रवेश लिया। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी मेें पढ़ाई के दौरान उन्होंने खर्च निकालने के लिए टी-शर्ट तथा सोडा बेचने जैसे कई छोटे काम किए।[5]

करियर की शुरुआत और एक दुखद घटना

[संपादित करें]

म्यूजिक के जुनून में दो वर्षों के पश्चात् कॉलेज छोड़कर वे अपटाउन रिकॉर्ड्स में बिना वेतन वाले इंटर्न बने। पैसों की तंगी में उन्होंने बिना टिकट के ट्रेन का सफर किया। उनकी मेहनत से वे एक साल में ही प्रमोट होकर उपाध्यक्ष बन गए। इसी बीच दिसंबर 1991 में, उनके द्वारा आयोजित एक दान कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Mahadevan, Tara (October 6, 2023). "Diddy Reflects on Starting Career as Back Up Dancer: 'It's Humbling to See Life Come Around Full Circle'". Complex Networks. अभिगमन तिथि: September 30, 2024.
  2. 1 2 3 "Sean Combs | Trial, Sentencing, Songs, Albums, Verdict, & Facts | Britannica". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-21.
  3. gritty, Nitty (2005-08-16). "USATODAY.com - Nitty-gritty on Diddy". usatoday30.usatoday.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-21.
  4. "Sean Combs Charged In Manhattan Federal Court With Sex Trafficking And Other Federal Offenses". www.justice.gov. 2024-09-17. अभिगमन तिथि: 2026-02-21.
  5. "Combs, Sean Encyclopedia.com". www.encyclopedia.com. अभिगमन तिथि: 2026-02-21.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]