सीएसएस
| संचिकानाम विस्तार |
.सीएसएस |
|---|---|
| इंटरनेट मीडिया प्रकार |
पाठ/सीएसएस |
| युनीफ‘ओर्म प्रकार आइडेन्टिफायर | सर्वजनिक.सीएसएस |
| मूल रिलीज़ | 17 दिसम्बर 1996 |
| लेटेस्ट रिलीज़ | सीएसएस 2.1 : स्तर 2 अवतरण 1 / 12 अप्रैल 2016 |
| फॉर्मैट का प्रकार | स्टाइल शीट भाषा |
| जालस्थल | साँचा:Https://iqratechnology.com/academy/css-training/css-syntax/ |
सीएसएस क्या है
[संपादित करें]सीएसएस, यानी कैस्केडिंग स्टाइल शीट्स, एक महत्वपूर्ण पूर्ण वेब डेवलपमेंट लैंग्वेज है जो वेबसाइट के विजुअल डिजाइन को तय करता है। "CSS Kya Hai" ये सवाल एक नई शुरुआत करने वाले वेब डेवलपर्स के लिए अहम होता है। CSS का इस्तमाल HTML के साथ होता है, जैसे हम अपने वेब पेजों को सुंदर और आकर्षण बनाने में सक्षम होते हैं।
जब आप किसी वेबसाइट पर विजिट करते हैं, तो जो रंग, फॉन्ट, स्पेसिंग, और सारा समग्र लेआउट आपको दिखाता है, वह सब सीएसएस के माध्यम से तैयार होता है। क्या भाषा की मदद से आप अपने वेब पेजों को रिस्पॉन्सिव बना सकते हैं, जिसमें वे अलग-अलग डिवाइस पर सही समय पर दिख सकें।
सीएसएस के बारे में, आप अपने एचटीएमएल तत्वों को स्टाइल दे सकते हैं, जिसका आपका वेब पेज एक पेशेवर और आकर्षक लुक प्रदान करता है। जब आप "CSS Kya Hai" के कॉन्सेप्ट को समझते हैं, तब आप अपने वेब डेवलपमेंट स्किल्स को और भी बेहतर तरीके से देख सकते हैं। इसके माध्यम से आप अपने वेब पेजों को कस्टमाइज करके उन्हें एक बेहतरी और व्यवसायिक डिजाइन दे सकते हैं। ये एक अहम टूल है जो वेबसाइट के समग्र डिजाइन को बेहतर बनाने में मदद करता है और एक अच्छा उपयोगकर्ता अनुभव तैयार करता है।
1996 में World Wide Web Consortium (W3C) द्वारा CSS विकसित किए जाने से पहले, वेब पेज अपने डिज़ाइन और कार्यक्षमता दोनों में बेहद सीमित थे।[1]
शुरुआती वेब ब्राउज़र किसी पेज को केवल हाइपरटेक्स्ट के रूप में दिखाते थे — यानी सिर्फ सादा टेक्स्ट, कुछ इमेज और दूसरे पेजों के लिंक। उस समय किसी तरह का लेआउट मौजूद नहीं था। पेज केवल एक कॉलम में पैराग्राफ़ के रूप में नीचे तक चलते थे, जिससे वेबसाइट का लुक बहुत साधारण और सीमित दिखाई देता था।[1]
CSS का मुख्य उद्देश्य किसी दस्तावेज़ की सामग्री को उसकी प्रस्तुति से अलग करना है। यह विभाजन आधुनिक वेब डिज़ाइन का एक मुख्य सिद्धांत है।[2]
CSS से पहले, स्टाइलिंग की जानकारी अक्सर सीधे HTML में लिखी जाती थी, जिससे वेबसाइट को मेंटेन करना कठिन हो जाता था। लेकिन CSS के साथ, आप केवल एक CSS फ़ाइल को एडिट करके पूरी वेबसाइट का लुक बदल सकते हैं।[2]
व्यापक शैली पत्रक एक स्टाइल शीट भाषा है और इसका उपयोग मार्कअप भाषा और एचटीएमएल या एक्स॰एम॰एल॰ में लिखे गए दस्तावेज़ की प्रस्तुति का विवरण करने के लिए किया जाता है।[3] सीएसएस, एचटीएमएल और जावास्क्रिप्ट के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड वेब की आधारशिला तकनीक है।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 "What is CSS, and why is it important?". BigCommerce (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-11-05.
- 1 2 "Difference Between HTML and CSS: Your Essential Guide". www.ccbp.in (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-11-05.
- ↑ "CSS developer guide". MDN Web Docs. 2015-09-25 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2015-09-24.
- ↑ "W3C CSS validation service". 2011-02-14 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2012-06-30.
अग्रिम पाठन
[संपादित करें]- Meyer, Eric A. (2017). Cascading Style Sheets: The Definitive Guide, Fourth Edition. O'Reilly Media, Inc. ISBN 9781449393199.
- Grant, Keith J. (2018). CSS in Depth. Manning Publications Co. ISBN 9781617293450.
- MDN CSS reference
- MDN Getting Started with CSS
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| सीएसएस के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: | |
|---|---|
| शब्दकोषीय परिभाषाएं | |
| पाठ्य पुस्तकें | |
| उद्धरण | |
| मुक्त स्रोत | |
| चित्र एवं मीडिया | |
| समाचार कथाएं | |
| ज्ञान साधन | |