सिहरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिहरी
—  गांव  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य हरियाणा
ज़िला मेवात
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गुड़गांव (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र)
विधायक निर्वाचन क्षेत्र पुन्हाना
नागरिक पालिका ग्राम पंचायत, सिहरी-सिंगलहेड़ी

निर्देशांक: 27°49′25.95″N 77°10′1.61″E / 27.8238750°N 77.1671139°E / 27.8238750; 77.1671139

सिहरी, हरियाणा के मेवात जिले (नूह) का एक गाँव है। सिहरी पुन्हाना से 5 किलोमीटर दूर है। यह गांव रोमन अक्षर "सी" के आकार में एक छोटी सी पहाड़ी के नीचे स्थित है। यहाँ साक्षरता दर लगभग 55— 60% है। यहाँ एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय है जो दो गांवो सिहरी और सिंगलहेड़ी के बीच स्थित है। स्थानीय सरकार प्रणाली या ग्राम पंचायत, दोनों गांवों के लिए आम है। यह दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से लगभग 25 किमी दूर है।

भूगोल और जलवायु[संपादित करें]

सिहरी 27°49′N 77°10′E / 27.82°N 77.16°E / 27.82; 77.16 पर स्थित है। यह लहरवाड़ी, सिंगलहेड़ी, जेमत, घुसिंगा, जमालगढ़, लुहिंगा और पिपरोली जैसे कई गांवों से घिरा हुआ है। सिहरी एक छोटी नदी के बहुत करीब है जिसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल जी ने किया था।

मई 2009, मीडिया व सार्वजनिक विरोध ऒर कई पर्यावरण समूहों द्वारा समर्थन के कारण, कुछ महीने के बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गांव और मेवात जिलों में 448; किमी में खनन पर 2 प्रतिबंध लगा दिया था। पहले यह भूमि राष्ट्रीय उद्यान के लिए आरक्षित थी, किंतु एक पुराने फैसले में 1994 में सतत विकास के सिद्धांत के आधार पर और सख्त दिशा निर्देशों के तहत सीमित खनन की अनुमति दे दी थी। अदालत ने फैसला सुनाया कि स्थानीय खनिक द्वारा इन सिद्धांतों का उल्लंघन किया गया था।[1][2]..

हालांकि, राजस्थान में अभी भी कई अवैध खाने चल रही हैं। [तथ्य वांछित] उनमें से कुछ तो सरिस्का टाइगर रिजर्व के किनारों पर चल रही हैं।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. SC bans all mining activity in Aravali hills area of Haryana Archived 2010-02-17 at the वेबैक मशीन, May 9, 2009.
  2. Mission Green: SC bans mining in Aravali hills Archived 2009-06-08 at the वेबैक मशीन हिन्दुस्तान टाईम्स, May 9, 2009.
  3. "संग्रहीत प्रति". The Times Of India. मूल से 6 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2011.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

साँचा:Haryana-geo-stub