सिल्वर(I) फ्लोराइड
सिल्वर(I)फ्लोराइड (Silver(I) fluoride) एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र AgF है। यह सिल्वर सबफ्लोरिआड और सिल्वर(II) फ्लोराइड सहित चांदी के तीन प्रमुख फ्लोराइडों में से एक है। AgF के अपेक्षाकृत कम विशिष्ट अनुप्रयोग हैं; इसका उपयोग कार्बनिक संश्लेषण में फ्लोरीनीकरण और विसिलिलीकरण अभिकर्मक के रूप में और दन्तचिकित्सा में सामयिक क्षय उपचार के रूप में जलीय विलयन के रूप में किया जाता है।
AgF के हाइड्रेट रंगहीन होते हैं जबकि शुद्ध निर्जल नमूने पीले होते हैं।
निर्माण
[संपादित करें]बहुत अधिक शुद्धता वाला सिल्वर(I) फ्लोराइड प्लैटिनम नली में हाइड्रोजन फ्लोराइड के प्रभाव में सिल्वर कार्बोनेट को 310 °से. (590 °फ़ै) गर्म करके प्राप्त किया जाता है:[1]
- Ag2CO3 + 2 HF → 2 AgF + H2O + CO2
प्रयोगशाला में इस यौगिक तक पहुँचने के मार्ग में अक्सर गैसीय हाइड्रोजन फ्लोराइड के उपयोग से बचते हैं। इसके निर्माण की एक विधि सिल्वर टेट्राफ्लोरोबोरेट का ऊष्मीय अपघटन है:
- AgBF4 → AgF + BF3
अन्य वैकल्पिक विधि में सिल्वर(I) ऑक्साइड को सांद्र जलीय हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल में घोला जाता है तथा सिल्वर फ्लोराइड को एसीटोन द्वारा परिणामी विलयन से बाहर निकाला जाता है।[1]
- Ag2O + 2 HF → 2 AgF + H2O
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Roesky, Herbert W. (2012). Efficient Preparation of Fluorine Compounds. Somerset, New Jersey: Wiley. ISBN 9781118409428.