सामग्री पर जाएँ

सिलिस्त्रा प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिलिस्त्रा प्रांत
Област Силистра
प्रांत
डैन्यूब नदी पर सिलिस्त्रा शहर
सिलिस्त्रा प्रांत का ध्वज
ध्वज
Coat of arms of सिलिस्त्रा प्रांत
कुल चिह्न
Location of सिलिस्त्रा प्रांत की स्थिति
निर्देशांक: 43°55′N 27°10′E / 43.917°N 27.167°E / 43.917; 27.167
देश बुल्गारिया
राजधानीसिलिस्त्रा
नगरपालिकाएँ7
क्षेत्रफल[1]
  कुल2846.3 किमी2 (1,099.0 वर्गमील)
जनसंख्या (2021)[2][3]
  कुल97,770
  घनत्व34 किमी2 (89 वर्गमील)
समय मण्डलEET (यूटीसी+2)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+3)
वाहन पंजीकरणCC
वेबसाइटsilistra.government.bg

सिलिस्त्रा प्रांत (बुल्गारियाई: Област Силистра) बुल्गारिया का एक प्रांत है। बुल्गारिया के पूर्वोत्तर कोने में स्थित है, यह दक्षिणी दोब्रुजा क्षेत्र का भाग है, तथा इसकी राजधानी सिलिस्त्रा है। 2021 तक, प्रांत की जनसंख्या 97,770 निवासियों की थी, जिस कारण यह इसे देश में दूसरी सबसे कम जनसंख्या वाला प्रांत है।

पहली शताब्दी ई.पू. के समय, यह प्रांत ड्यूरोस्टोरम नामक रोमन क़िले का स्थान और डैन्यूब का एक प्रमुख पत्तन होता था।[4] तीसरी शताब्दी में, इसपर गोथ द्वारा कई आक्रमण हुएँ।[5] स्लावों ने 6वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर आक्रमण करके क़ब्ज़ा लिया।[6] मध्ययुग के उत्तरार्ध के दौरान, यह प्रथम और द्वितीय बुल्गारियाई साम्राज्यों का भाग था, फिर 14वीं शताब्दी के बुल्गारियाई-उस्मानी युद्ध के बाद उस्मानियों के हाथों गिर गया। बाद में यह उस्मानी और रूसी साम्राज्य के बीच संघर्ष में शामिल था।[7] 1878 में देश की मुक्ति के बाद, सिलिस्त्रा को बुल्गारिया रियासत में शामिल किया गया था। यह 1913 में द्वितीय बाल्कन युद्ध के समय रोमानिया द्वारा क़ब्ज़ा कर लिया गया था और 1940 तक रोमानिया में रहा, जब इसे बुल्गारिया में लौटा दिया गया था।[7][8]

सिलिस्त्रा प्रांत की सीमाएँ दोब्रिच, शुमेन, राज़ग्राद और रुसे प्रांत से लगी हुई हैं, तथा रोमानिया के साथ इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा भी है।[7]

यह प्रांत डैन्यूब नदी के मैदानों के पूर्वी छोर पर स्थित है। नदी का प्रयोग नौवहन और सिंचाई के लिए किया जाता है। गर्म शुष्क ग्रीष्मकाल और ठंडी जाड़ों के साथ इसके पास महाद्वीपीय जलवायु है। प्रांत की स्रेबार्ना झील एक राष्ट्रीय आरक्षित और यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है।[6][7]

उपविभाग

[संपादित करें]

सिलिस्त्रा प्रांत सात नगरपालिकाओं में विभाजित है: अल्फ़तार, दुलोवो, ग्लविनित्सा, कयनर्जा, सिलिस्त्रा, सितोवो और तुत्रकन। सबसे बड़ी नगरपालिका सिलिस्त्रा है।

ऐतिहासिक जनसंख्याएं
वर्ष जन.
1946 1,52,287
1956 1,63,572 7.4%
1965 1,70,442 4.2%
1975 1,75,754 3.1%
1985 1,74,122 −0.9%
1992 1,61,063 −7.5%
2001 1,42,000 −11.8%
2011 1,19,474 −15.9%
2021 97,770 −18.2%
नगरपालिका जनसंख्या सबसे बड़ा शहर
अल्फ़तार 3,324 अल्फ़तार
ग्लविनित्सा 12,610 ग्लविनित्सा
दुलोवो 28,860 दुलोवो
कयनर्जा 5,250 कयनर्जा
सिलिस्त्रा 54,885 सिलिस्त्रा
सितोवो 5,810 सितोवो
तुत्रकन 16,920 तुत्रकन

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
सिलिस्त्रा प्रांत के जातीय समूह
जातीय समूह प्रतिशत
बुल्गारियाई
 
56.0%
तुर्की
 
37.4%
रोमानी
 
5.2%
अन्य
 
1.4%
सिलिस्त्रा प्रांत के धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई धर्म
 
54.3%
इस्लाम
 
42.6%
अन्य
 
3.1%

2021 तक, प्रांत की जनसंख्या 97,770 निवासियों की थी, जिस प्रकार यह देश में दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला प्रांत है। जनसंख्या में 45,648 नर और 49,091 स्त्रियों शामिल थीं। लगभग 12,497 निवासी 14 वर्ष से कम आयु के थें। जनसंख्या का लगभग 55.5% ग्रामीण था। बुल्गारियाई लोग जनसंख्या के 56% थें और तुर्की 37.4% के साथ एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक का गठन किया। रोमा लोग लगभग 5.2% निवासियों का गठन करते थे। ईसाई धर्म के 45,638 (54.3%) अनुयायी और इस्लाम के 35,767 (42.6%) थें।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

मिट्टी उपजाऊ, धरण से भरपूर और कृषि के लिए अनुकूल है। लगभग 50% भूमि कृषि योग्य है, और प्रमुख फसलों में खाद्यान्न, सब्ज़ियाँ और ख़ूबानी शामिल हैं। डैन्यूब नदी का प्रयोग मछली पकड़ने के लिए किया जाता है।[7] प्रमुख उद्योगों में मशीनी औजार, इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्र​ और खाद्य प्रसंस्करण हैं।[7]

अवसंरचना

[संपादित करें]

यह क्षेत्र 500 km से अधिक सड़कों से जुड़ा हुआ है, जिसमें प्रमुख सड़कें पड़ोसी प्रांतों से जुड़ती हैं। पड़ोसी रोमानिया के साथ एक सड़क सीमा पार है। सिलिस्त्रा में एक छोटा नागरिक हवाई क्षेत्र है। प्रांत की सभी बस्तियों में बिजली है। विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्रदान करने वालेविद्यालयों के अलावा एक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान भी है। चिकित्सा सेवाएँ एक क्षेत्रीय और कई ज़िला अस्पतालों द्वारा प्रदान की जाती हैं।[7]

यह भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Bulgarian Provinces area and population 1999" (PDF). National Center for Regional Developmen. pp. 90–91. मूल से (PDF) से 13 January 2011 को पुरालेखित।.
  2. "Bulgaria divisions". Bulgarian National Statistical Institute. अभिगमन तिथि: 1 June 2024.
  3. "Silistra Province". Citypopulation.de. अभिगमन तिथि: 1 June 2024.
  4. "Durostorum". Livius. अभिगमन तिथि: 1 June 2024.
  5. Rumen Ivanov; Georgi Atanasov; Peti Donevski (2006). History of Silistra : Ancient Durostorum. Ivrai Publishing House. p. 93.
  6. 1 2 "Bulgaria celebrates its cultural heritage". European Union. 7 August 2017. अभिगमन तिथि: 1 June 2024. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "Sils" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  7. 1 2 3 4 5 6 7 "Region portrait". European Union. अभिगमन तिथि: 1 June 2024."Region portrait". सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "Detail" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  8. "Rumania Agrees to Include the Towns of Silistra and Balcic in Cession". The New york Times. 18 August 1940. अभिगमन तिथि: 1 June 2024.

बाहरी कड़ी

[संपादित करें]