सिराक्यूज विश्वविद्यालय
सिराक्यूज विश्वविद्यालय (Syracuse University; अनौपचारिक क्यूज़ या एसयू) संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिराक्यूज में स्थित निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना सन् 1870 में मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में हुई थी लेकिन सन् 1920 से यह गैर-धार्मिक रहा है।[1] यह विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी हिल इलाके में सिराक्यूज नगर के पूर्व और दक्षिण-पूर्ण में स्थित है। इसके विशाल परिसर में उन्नीसवीं सदी के रोमनस्क्यू पुनरुद्धार से लेकर समकालीन इमारतों तक वास्तुकला का एक विविध मिश्रण है। सिराक्यूज विश्वविद्यालय में 13 विद्यालय और महाविद्यालय सम्मिलित हैं और इसे "आर वन: डॉक्टरेट विश्वविद्यालय - अत्यधिक शोध गतिविधि" में वर्गीकृत किया गया है।
सिराक्यूज़ विश्वविद्यालय की एथलेटिक टीम द ऑरेंज 20 अंतर-महाविद्यालयी खेलों में भाग लेती हैं। एसयू सभी एनसीएए डिवीजन प्रथम एथलेटिक्स के लिए अटलांटिक कोस्ट कॉन्फ्रेंस (एसीसी) का सदस्य है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ गैर-धार्मिक स्थिति:
- "Syracuse University | US News". Colleges.usnews.rankingsandreviews.com. सितम्बर 28, 2012. अक्टूबर 13, 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 10, 2012.
- "Syracuse University". प्रिन्सटनरिव्यू. सितम्बर 22, 2013. दिसम्बर 30, 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: दिसम्बर 29, 2013.
- "Syracuse University – School Overview". कैप्पेक्स. मई 30, 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 10, 2012.
- "Syracuse University". मार्च 28, 2011. जुलाई 28, 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अप्रैल 4, 2012.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Syracuse University से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
| यह विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |