सिडाडे दे गोवा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सिडाडे दे गोवा, पंजीम एक प्रमुख 5 सितारा होटल हैं। [1] 40 एकड़ के निजी जमीन पर फैला यह होटल समुद्र तट के पास स्थित हैं। पंजीम से १० मिनट की दूरी पर बस इस होटल की स्थापत्य कला किसी पुर्तगाली गांव से मिलती जुलती हैं। यह होटल भारत के गोवा राज्य में स्थित हैं जो विदेशी पर्यटकों के बीच अपने समुद्र तटों के चलते काफी प्रसिद्ध हैं।

इतिहास[संपादित करें]

१९८२ में निर्मित इस होटल की डिजाइनिंग चार्ल्स कोरिया द्वारा की गयी थी। [2] जो अपने समय के बहुत ही नामी आर्किटेक्ट थे एवं इन्होने कई शहरों की डिजाइनिंग की थी। भारत में पुर्तगालियों का आगमन ५०० साल पहले हुआ था एवं यह होटल उसी विरासत को समेटे हुए हैं। होटल के लॉबी में लगी हुई वास्को डी गामा की मूर्ति शायद उसी परंपरा को आगे बढाती हैं। भारत में मिलने से पहले गोवा पुर्तगाल के ही कब्जे में था। “सिदादे डे” एक पुर्तगाली शब्द हैं जिसका हिंदी में अर्थ शहर होता हैं।

अवस्थति[संपादित करें]

सिडाडे दे गोवा उत्तरी गोवा में डोना पाउला में वैनग्युनिम समुद्र तट पर स्थित है। [3] इस होटल से घुमने के कई स्थल काफी नजदीक हैं जिसमे मीरामार समुद्र तट (2.6 किमी), बम्बोलिम समुद्र तट (4.3 किमी), रिस मागोस किला (4.5 किमी), गोवा का राज्य संग्रहालय (4.5 किमी) और अगुदा किला (6.7 किमी) हैं।

  • डाबोलिम हवाई अड्डे - 29km (लगभग।)
  • ठिविम रेलवे स्टेशन - 31km (लगभग।)
  • करमाली रेलवे स्टेशन - 21km (लगभग।)
  • मडगांव रेलवे स्टेशन - 38km (लगभग।)
  • डोना पाउला बस स्टॉप - 2 किमी (लगभग।)

सुविधाएं[संपादित करें]

इस होटल में विलासिता के सारे साधन मौजूद हैं. इस होटल में पेशकश की जाने वाली सेवाओं में सुरुचिपूर्ण भोजन के विकल्प, सम्मेलन और बैंक्वेट हॉल, स्पा और सैलून, स्वास्थ्य केंद्र, स्विमिंग पूल, स्टीम और सौना, शामिल है। इस होटल के स्पा सर्विस के लिए यहाँ पर “पवित्र आयुर्वेद” के नाम से स्पा केंद्र हैं जो आयुर्वेद चिकित्सा के लिए प्रसिद्ध है।

सिडाडे दे गोवा में कुल ७ रेस्तरा जिनमे से ज्यादातर समुद्र के किनारे हैं।

  • अल्फामा : गोवा की व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध
  • बारबेक्यू: एक ग्रिल रेस्तरा
  • दोकारिया: काफी शॉप
  • लरजना: इस होटल में खाना बनते हुए देखा जा सकता हैं
  • कैफे अजुल: पूल के किनारे स्थित
  • तवेर्ना: विदेशी कॉकटेल के प्रसिद्ध
  • बार लातीनी: पूल के किनारे स्थित एक बार

कमरे[संपादित करें]

इस होटल में कुल २०५ कमरे हैं जो इसके 3 फ्लोर में फैले हुए हैं। [4] इन सभी कमरों में फ्री WiFi की सुविधा हैं। यहाँ निम्नलिखित प्रकार के कमरे उपलब्ध हैं:

स्टैण्डर्ड कमरे:

  • सुपीरियर कमरे
  • क्लासिक कमरे
  • डीलक्स कमरे

इन कमरों में सभी प्रकार की सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Cidade De Goa Award". Financialexpress.com. अभिगमन तिथि 2012-11-03.
  2. "History of Cidade De Goa". cidadegoa.com. मूल से 21 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 January 2017.
  3. "About Cidade De Goa". cleartrip.com. मूल से 22 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 January 2017.
  4. "Cidade De Goa Rooms". indiainfoline.com. अभिगमन तिथि 6 January 2017.