सामग्री पर जाएँ

सार्वजनिक परिवहन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Rapid transit in Japan
Bus in England
Ferry in the United States
Airplane in Hong Kong
सार्वजनिक परिवहन के प्रकार। ऊपर बाएँ से दक्षिणावर्त: जापान में एक ट्रेन, इंग्लैंड में एक बस, हांगकांग में एक हवाई जहाज, और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक नौका

सार्वजनिक परिवहन या जन परिवहन वे साधन हैं जिनका उपयोग सामान्य लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने के लिए करते हैं। इसमें बसें, रेलगाड़ियाँ, ट्राम, मेट्रो, जैसी सेवाएँ शामिल होती हैं। ये सेवाएँ निश्चित मार्गों और समय-सारिणी के अनुसार चलती हैं और इनका किराया भी तय होता है ताकि हर व्यक्ति आसानी से इसका उपयोग कर सके।[1][2] हालाँकि हवाई यात्रा भी सामूहिक परिवहन का हिस्सा है, पर सामान्यतः सार्वजनिक परिवहन की चर्चा करते समय इसका उल्लेख नहीं किया जाता। शहरों के भीतर यात्रा के लिए बसें और मेट्रो सबसे सामान्य साधन हैं, जबकि शहरों के बीच जाने के लिए रेलगाड़ियाँ, हवाई सेवाएँ अधिक उपयोग की जाती हैं। सार्वजनिक परिवहन न केवल लोगों के आवागमन को सरल बनाता है, बल्कि ईंधन की बचत, यातायात में कमी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सार्वजनिक परिवहन के प्रकार

[संपादित करें]

सार्वजनिक परिवहन की उपयोगिता और आकर्षण का मूल्यांकन सात प्रमुख मानदंडों से किया जाता है — गति, आराम, सुरक्षा, लागत, निकटता, समयबद्धता और सीधापन। ये तत्व तय करते हैं कि कोई परिवहन प्रणाली यात्रियों के लिए कितनी सुविधाजनक, भरोसेमंद और प्रभावी है। जो निम्नलिखित हैं।

हवाई जहाज

[संपादित करें]

हवाई जहाज हवाई अड्डों के बीच नियमित रूप से विमान सेवाएँ संचालित करती है, जहाँ अधिकांश राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई जाती है

बस परिवहन

[संपादित करें]

बस सेवाएँ छोटी दूरी की यात्राओं में अधिक यात्रियों को ले जाने के लिए पारंपरिक सड़कों पर चलने वाली बसों का उपयोग करती हैं। ट्राम या ट्रेनों की तुलना में इनकी क्षमता कम होती है, परंतु ये सस्ती होती हैं और सामान्य सड़कों पर बस स्टॉप के माध्यम से सुविधाजनक सेवा प्रदान करती हैं। इसी कारण बसें प्रायः छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक प्रचलित परिवहन साधन हैं।

यात्री रेल परिवहन वह प्रणाली है, जिसमें विशेष रूप से पटरियों पर चलने वाली रेलगाड़ियाँ यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाती हैं। रेल सेवा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अधिक वहन क्षमता है। यह एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को लंबी दूरी तक ले जा सकती है। हालाँकि, इसके लिए ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग और बिजली जैसी जटिल संरचनाओं के निर्माण व रखरखाव पर भारी लागत आती है। यात्री रेल का उपयोग लम्बी दुरी, क्षेत्रीय और शहरी यातायात इन तीनों स्तरों पर किया जाता है, जिससे यह आवागमन का विश्वसनीय और लोकप्रिय माध्यम बन गया है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "सार्वजनिक परिवहन". ऑक्सफोर्ड शब्दकोश. 2025. अभिगमन तिथि: 16 जून 2025. सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध परिवहन; एक परिवहन प्रणाली (बसों, रेलगाड़ियों आदि की) जो निश्चित समय पर निश्चित मार्गों पर चलती है और जिसका उपयोग वैध टिकट या पास वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है।
  2. प्रेस्टॅन, जाॅन (2020). "सार्वजनिक परिवहन". मानव भूगोल का अंतर्राष्ट्रीय विश्वकोश (द्वितीय संस्करण): 113–120. डीओआई:10.1016/B978-0-08-102295-5.10325-7. ISBN 978-0-08-102296-2.