सारा फ़र्ग्यूसन
| सारा फ़र्ग्यूसन | |||||
|---|---|---|---|---|---|
सन् 2017 में फ़र्ग्यूसन | |||||
| जन्म | सारा मार्गरेट फ़र्ग्यूसन 15 अक्टूबर 1959 लंदन वेलबेक हॉस्पिटल, लंदन, इंग्लैण्ड[1] | ||||
| जीवनसंगी | एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर (वि॰ 1986; वि॰वि॰ 1996) | ||||
| संतान विवरण | |||||
| पिता | रोनाल्ड फ़र्ग्यूसन | ||||
| माता | सुसन राइट | ||||
| पेशा |
| ||||
| |||||
सारा मार्गरेट फ़र्ग्यूसन (Sarah Margaret Ferguson; जन्म: 15 अक्टूबर 1959) ब्रितानी लेखिका, दानकर्ता, सार्वजनिक वक्ता, टेलीविज़न व्यक्तियत्व और फ़िल्म निर्माता हैं। उन्हें अक्सर उनके उपनाम फ़र्गी (Fergie) के नाम से जाना जाता है। उनका पूर्व नाम सारा, यॉर्क की डचेस के नाम से जाना जाता था लेकिन अक्टूबर 2025 में उनके पूर्व पति एंड्रयू के स्वेच्छा से ड्यूक ऑफ़ यॉर्क की उपाधि छोड़ने के पश्चात् सारा ने अपना विवाह से पूर्व का नाम फ़र्ग्यूसन अपना लिया।[2] वो महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक के पुत्र राजकुमार एंड्रू, यॉर्क के ड्यूक के तलाकशुदा पूर्व पत्नी हैं। वो मेजर रोनाल्ड फर्ग्यूसन और उनकी पत्नी सूज़न की छोटी पुत्री हैं। उनका जन्म २५ अक्टूबर १९५९ को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। राजकुमार एंड्रू से उनका विवाह २३ जुलाई १९८६ को हुआ था। उनके विवाह पर एंड्रू को योक् के ड्यूक के खिताब से नवाज़ा गया था, जिसके कारण वे यॉर्क की डचेस बन गयी(तलख के बाद अविवाहित रहने के कारण यह उपदि अभी भी उनके साथ है[3][4] )। सारा और राजकुमार की दो पुत्रियाँ हैं, राजकुमारी बियैट्रिस और राजकुमारी यूजीनी, जोकि वर्त्तमान समय में ब्रिटिश सिंघासन के उत्तराधिकार के अनुक्रम में क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। राजकुमार एंड्रू के साथ उनका तलाक़ ३० मई १९९६ को हुआ था। सारा कई किताबों की लेखक रह चुकी है, जिमें अधिकांश, बच्चों और युवाओं के लिए लिखी गयी हैं। साथ ही उन्हों ने कई दानकार्यों और चैरिटी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है, और लगातार ऐसा कार्यों को सकरांमत समर्थन भी देती रहीं हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Weir, Alison (1996). Britain's Royal Families: A Complete Genealogy (Revised ed.). London: Pimlico. p. 333. ISBN 978-0-7126-7448-5.
- ↑ "किंग चार्ल्स ने अपने भाई एंड्रयू से छीनी 'प्रिंस' की उपाधि, शाही महल से भी होंगे बाहर". बीबीसी हिंदी. 2025-10-31. अभिगमन तिथि: 2025-11-09.
- ↑ "The Royal Family" (PDF). royal.gov.uk. मूल से (PDF) से 17 जून 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 July 2012.
- ↑ "Use of the Royal Arms". royal.gov.uk. मूल से से 15 जून 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 July 2012.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Sarah Ferguson से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
| यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |