सारावाक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सारावाक राज्य से अनुप्रेषित)
सारावाक
Sarawak
मानचित्र जिसमें सारावाक Sarawak हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कुचिंग
क्षेत्रफल : १,२४,४५० किमी²
जनसंख्या(२०१५):
 • घनत्व :
२६,३६,०००
 २१/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: ३२
मुख्य भाषा(एँ): सारावाक क्रियोल मलय, इबान, बिदायुह, अंग्रेज़ी


सारावाक मलेशिया का एक राज्य है। यह और साबाह दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं।[1] यह बोर्नियो के पश्चिमोत्तर में स्थित है और इसकी सीमाएँ पूर्व में साबाह राज्य से और दक्षिण में इण्डोनेशिया से लगती हैं। नन्हा-सा ब्रुनेई देश पूरी तरह सारावाक से सटा हुआ है। सारावाक, साबाह और ब्रुनेइ तीनों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर है। यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा से ठीक उत्तर में स्थित है और इसका बड़ा भाग वर्षावन से ढका हुआ है जिसमें कई प्राणीवनस्पति जातियाँ मिलती हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सारावाक मलेशिया का सबसे बड़ा देश है और तुलना के लिये भारत के तमिल नाडु राज्य से ज़रा छोटा है।

लोग[संपादित करें]

सारावाक के ३०% लोग डायक समुदाय की इबान शाखा के हैं (जो समुद्री डायक भी कहलाते हैं)। यह अधिकतर ईसाई हैं। इनके अलावा यहाँ २३% चीनी और २०% मलय बसे हुए हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992