सारा
सारा | |
|---|---|
שָׂרָה | |
सारै को अब्राम की सलाह (1896–1902), जेम्स टिसो द्वारा चित्र | |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्म | |
| मृत्यु | |
| जीवनसाथी | इब्राहीम |
| बच्चे | इसहाक़ |
सारा (बाइबिली इब्रानी: שָׂרָה, प्राचीन यूनानी: Σάρα, अरबी: سَارَة), मूल नाम सारै, इब्राहीमी धर्मों में एक प्रमुख व्यक्ति है, जो इब्राहीम की पत्नी और इसहाक़ की माता है। वह एक पवित्र महिला है जो अपने आतिथ्य और सुंदरता के लिए जानी जाती है। सारा का त्यौहार कैथोलिक गिरजाघर में 1 सितंबर को, कॉप्टिक रूढ़ीवादी गिरजाघर में 19 अगस्त, LCMS में 20 जनवरी, और पूर्वी रूढ़ीवादी गिरजाघर में 12 और 20 दिसंबर को मनाया जाता है।[1][2][3][4]
इब्रानी बाइबिल में
[संपादित करें]सारा का मूल नाम सारै है। उत्पत्ति 17 में परमेश्वर ने अब्राम का नाम इब्राहीम और सारै का नाम सारै रखा।
ऊर से प्रस्थान
[संपादित करें]तेरह, अब्राम, सारै और लूत के साथ ऊर से कनान जाने को चला, लेकिन हारान में पहुँचकर बसा।[5] परमेश्वर ने अब्राम को अपने देश और परिवार को छोड़कर उस देश जाने को कहा जो वह उसे दिखाएंगे, और वादा किया कि वह उससे एक महान जाति बनाएंगे, उसे आशीष देंगे, उसके आशीष देनेवालों को अशीष एवं कोसनेवालों को शाप देंगे।[6] अब्राम उसकी पत्नी सारै, उसके भतीजे लूत और उसके धन को लेकर शकेम चला गया।[7]
फ़िरौन
[संपादित करें]
कनान में अकाल पड़ा, इसलिए अब्राम मिस्र चला गया। मिस्र की यात्रा में उसने सारै को कहा:
“सुन, मुझे मालूम है कि तू एक सुन्दर स्त्री है; और जब मिस्री तुझे देखेंगे तब कहेंगे, ‘यह उसकी पत्नी है,’ इसलिये वे मुझ को तो मार डालेंगे, पर तुझ को जीती रख लेंगे। अत: यह कहना, ‘मैं उसकी बहिन हूँ’, जिससे तेरे कारण मेरा कल्याण हो, और मेरा प्राण तेरे कारण बचे।”[8]
फ़िरौन के हाकिमों ने सारै को देखकर उनके राजा के सामने उसकी प्रशंसा की, और सारै को फ़िरौन के घर पहुँचाई गई थी। फ़िरौन ने उसके कारण अब्राम को कई उपहार दिया। पर परमेश्वर ने फ़िरौन के घराने पर बड़ी-बड़ी विपत्तियाँ डालीं।[9] तब फ़िरौन को पता चला कि सारै अब्राम की पत्नी थी और उन्हें मिस्र से निकलने को कहा।[10]
उत्पत्ति 16:1 में लिखा है की सारै की एक मिस्री दासी हाजिरा थी,[11] जो वह शायद उस समय ख़रीदी होगी।
हाजिरा और इश्माएल
[संपादित करें]
कनान में 10 साल रहने के बाद, सारै, जो बाँझ थी, अब्राम को पुत्र के लिए अपनी मिस्री दासी हाजिरा दी। हाजिरा की गर्भवती से दोनों स्त्रियों के बीच दुश्मनी शुरू हुई, और सारै ने अब्राम से उसका उलाहना किया की उसकी दासी उसे अपने आँखों में बुरी समझने लगी।[12] हाजिरा अपनी स्वामिनी से भाग गई, पर परमेश्वर के स्वर्गदूत के कहने पर लौट आई। बाद में वह इश्माएल को जन्म दी, जब अब्राम 86 वर्ष का था।[13]
- ↑ Zeno. "Lexikoneintrag zu »Sara (5)«. Vollständiges Heiligen-Lexikon, Band 5. Augsburg 1882, ..." www.zeno.org (जर्मन भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-10-24.
- ↑ "Sara". DEON.pl (पोलिश भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-01-01.
- ↑ "Lutheran - Religious calendar 2021 - Calendar.sk". calendar.zoznam.sk. अभिगमन तिथि: 2021-10-24.
- ↑ "Праведная Са́рра, жена ветхозаветного патриарха Авраа́ма". azbyka.ru (रूसी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-12-16.
- ↑ "उत्पत्ति 11:31". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 12:1-3". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 12:4". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 12:11-13". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 12:14-17". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 12:18-20". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 16:1". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 16:1-6". YouVersion.
- ↑ "उत्पत्ति 16:7-16". YouVersion.
- Pages using infobox religious biography without religion parameter
- लेख जिनमें बाइबिली इब्रानी-भाषा का पाठ है
- लेख जिनमें प्राचीन यूनानी-भाषा का पाठ है
- CS1 जर्मन-language sources (de)
- CS1 पोलिश-language sources (pl)
- CS1 रूसी-language sources (ru)
- इब्राहीम का परिवार
- इब्रानी बाइबिल में स्त्रियाँ
- इस्लाम और स्त्रियाँ
- बाइबिली कुलमाताएँ
- इब्रानी बाइबिल में नबी
- कसदियों का उर