सामोगिशियाई भाषा
| सामोगिशियाई | |
|---|---|
| žemaitiu kalba | |
| मूल स्थान | लिथुआनिया |
| क्षेत्र | सामोगिशिया |
मातृभाषियाँ | ﹤५,००,००० (२००९)[1] |
भारोपीय
| |
| भाषा कोड | |
| ISO 639-3 | sgs |
| ग्लोटोलॉग | samo1265 |
वह इलाके जहाँ सामोगिशियाई बोली जाती है | |
सामोगिशियाई (žemaitiu kalba) यह एक पूर्वी बाल्टिक भाषा है जो मुख्य रूप से सामोगिशिया में बोली जाती है, जिसे अक्सर लिथुएनियाई की एक बोली माना जाता है।
इतिहास
[संपादित करें]सामोगिशियाई, जो क्यूरोनियाई से अधिक प्रभावित था, पूर्वी बाल्टी आदिम-समोगिशियाई से निकला थी जो अउक्शताइतियन के करीब था।
पाँचवीं शताब्दी के दौरान, आदिम-सामोगिशियाई लोग मध्य लिथुआनिया के निचले इलाकों से, कौनास के निकट, दुबिसा और जूरा बेसिन के साथ-साथ सामोगिशियाई उच्चभूमि में प्रवास कर गए। उन्होंने स्थानीय, क्यूरोनियाई-भाषी बाल्टी आबादी को विस्थापित कर दिया या उन्हें अपने में मिला लिया। और उत्तर में, उन्होंने मूल निवासी ज़ेमीगालियाई-भाषी लोगों को विस्थापित कर दिया या उन्हें आत्मसात कर लिया। क्यूरोनियाई और ज़ेमीगालियाई के आत्मसात होने से तीन सामोगिशियाई बोलियों का जन्म हुआ।
१३वीं शताब्दी में, श़ेमाइतिया मिन्दाउगस द्वारा गठित बाल्टी परिसंघ 'लिएतुवा' (लिथुआनिया) का हिस्सा बन गया। लिथुआनिया ने लिवोनियाई ऑर्डर से बाल्टिक सागर के तट को जीत लिया। इस तट पर क्युरोनियाई बसे हुए थे, लेकिन यह सामोगिशिया का हिस्सा बन गया। १३वीं शताब्दी के बाद से, समोगिशियनों ने पूर्ववर्ती कुरोनियाई क्षेत्रों में बसना शुरू कर दिया और अगले तीन सौ वर्षों तक स्थानीय आबादी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किए। सोलहवीं शताब्दी तक क्युरोनियाई लोग आत्मसात हो गए थे, लेकिन सामोगिशियाई पर पूर्व क्युरोनियाई भाषा का ऐतिहासिक प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है, विशेष रूप से ध्वनि-विज्ञान के संदर्भ में।
सामोगिशियाई को पहले १९वीं शताब्दी में लिखा गया था।
ध्वनि विज्ञान
[संपादित करें]व्यंजन
[संपादित करें]| ओष्ठ्य | दन्त्य/वर्त्स्य | तालव्य | कण्ठ्य | ||
|---|---|---|---|---|---|
| नासिक्य | m ⟨m⟩ | n ⟨n⟩ | ɲ ⟨ni⟩ | ||
| स्पर्श | अघोष | p ⟨p⟩ | t ⟨t⟩ | c ⟨ki⟩ | k ⟨k⟩ |
| सघोष | b ⟨b⟩ | d ⟨d⟩ | ɟ ⟨gi⟩ | ɡ ⟨g⟩ | |
| स्पर्श-संघर्षी | अघोष | ts ⟨c⟩ | tʃ ⟨č⟩ | ||
| सघोष | dz ⟨dz⟩ | dʒ ⟨dž⟩ | |||
| संघर्षी | अघोष | (f) ⟨f⟩ | s ⟨s⟩ | ʃ ⟨š⟩ | (x) ⟨ch⟩ |
| सघोष | v ⟨v⟩ | z ⟨z⟩ | ʒ ⟨ž⟩ | (ɣ) ⟨h⟩ | |
| ईषत्स्पृष्ट | l ⟨l⟩ | ʎ ⟨li⟩ | |||
| रोटिक | r~ɾ ⟨r⟩ | ||||
स्वर
[संपादित करें]| अग्र | मध्यवर्ती | पश्च | |||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| संवृत | i | ɪ | (ɤ) | ʊ | u | ||
| मध्य | e | e̞ | ɔ | o | |||
| विवृत | æ | ɛ | ɐ | a | |||
कुछ लोग [ɤ] का उच्चारण नहीं करते हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "ISO ६३९-३ में नए भाषा कोड एलिमेंट के लिए अनुरोध" (PDF). आईएसओ ६३९-३ पंजीकरण प्राधिकरण. ११ अगस्त २००९.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- सामोगिशियाई शब्दकोश

सामोगिशियाई संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश 
विकियात्रा पर सामोगिशियाई वाक्यांश के लिए यात्रा गाइड