सामग्री पर जाएँ

सामान्य तीतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नर तीतर
मादा तीतर

सामान्य तीतर जिसे प्रायः 'रिंग-नेक्ड' या 'नीले सिर वाला तीतर कहा' जाता है, लैटिन भाषा में इसे 'फासियानस’ कहा जाता है जिसका अर्थ है ‘तीतर’, जबकि ‘कोलचिकस’ शब्द प्राचीन कोल्चिस प्रदेश से जुड़ा है[1], जो आज जॉर्जिया में काला सागर के किनारे स्थित है। आरंभ में वैज्ञानिक तीतर को जंगली और पालतू मुर्गियों का वंशज समझते थे, लेकिन हाल के अध्ययनों से ज्ञात हुआ कि वे अलग-अलग उप-परिवारों हैं, दोनों के वंश लगभग करोड़ों वर्ष पहले अलग हो गई थीं।[2]

सामान्य तीतर स्वभाव से झुंड में रहने वाले पक्षी हैं। प्रजनन काल बीतने के बाद ये खुले मैदानों में छोटे-छोटे समूहों में साथ दिखाई देते हैं। नर और मादा के तीतर के व्यवहार में हलका फर्क देखा जाता है, खासकर भोजन के समय और स्थान परिवर्तन के समय जिन क्षेत्रों में इनका शिकार होता है, वहाँ ये अत्यंत सतर्क और भयभीत स्वभाव के हो जाते हैं। मनुष्य की आहट पाते ही ये झाड़ियों या घास के भीतर तेजी से छिप जाते हैं।

परिस्थितिकी

[संपादित करें]

समान्य तीतर एशिया और यूरोप के कुछ भागों में पाये जाते हैं। इनका प्राकृतिक आवास पूर्व में काला सागर की ओर तथा कैस्पियन सागर से लेकर साइबेरिया, कोरिया, चीन के ताइवान तक फैला है। ये पक्षी वनों, खेतों, झाड़ियों और आर्द्रभूमियों में समान रूप से पाए जाते हैं। कभी कभी ये पानी के पास घास के मैदानों में आवास करते हैं। यह प्रजाति शुष्क और आर्द्र शुष्क दोनों प्रकार की मिट्टी में आसानी से अनुकूलित हो जाती है। किंतु जहाँ कृषि भूमि अत्यधिक साफ़ कर दी जाती है, वहाँ का परिवेश इनके लिए सीमांत आवास बन जाता है, जो लंबे समय तक स्वयं टिकाऊ जनसंख्या बनाए रखने में सक्षम नहीं होता।[3]

  1. जॉबलिंग, जेम्स ए॰ (2010). "हेल्म द्वारा प्रकाशित पक्षी के नामों का वैज्ञानिक शब्दावली". London: क्रिस्टोफर हेल्म. pp. 113, 302. ISBN 978-1-4081-2501-4.
  2. लावल, आर॰ ए॰; et al. (2020). ""पालतू मुर्गियों की जीनोम में जंगली प्रजातियों की वंशीय उत्पत्ति"". BMC Biology. 18 (13): 13. डीओआई:10.1186/s12915-020-0738-1. पीएमसी 7014787. पीएमआईडी 32050971.
  3. व्हाइटसाइड एम॰ ए॰; शान होरीक जे॰ ओ॰; लैंगली, ई॰ जे॰ जी॰; बियर्ड्सवर्थ, सी॰ ई॰; कैपस्टिक, एल॰ ए॰; मादेन जे॰ आर॰ (2019). "जंगलों में छोड़े गए समान्य तीतरों के आवास पर सामाजिक व्यवहार के प्रणाली : स्थान और समय के अनुसार लिंग भेद"". Ibis. 161 (2): 325–336. डीओआई:10.1111/ibi.12632. hdl:10871/33788. एस2सीआईडी 91133760.