साँचा वार्ता:अंक परिवर्तन

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ साँचा:अंक परिवर्तन पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

यह साँचा किस स्थिति में उपयोगी होगा?

अन्तरराष्ट्रीय अंक लिखना तो शायद कठिन नहीं है। रही बात देवनागरी अंकों की। वह तो अधिकांश देवनागरी इन्पुट प्रणालियों में होता ही है।

इसके अलावा इस साँचे की सीमाएँ (लिमिटेशन्स) भी इसे अल्पोयोगी/अनुपयोगी बना रही हैं। -- अनुनाद सिंहवार्ता 06:39, 10 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

यह साँचा लेखों में उपयोग हेतु नहीं है, बल्कि अन्य साँचों में उपयोग हेतु है। इसका उपयोग वहाँ है जहाँ पार्सर फंक्शनों का उपयोग होना हो। इसका उपयोग जादुई शब्दों (मीडियाविकि के magic words) की आउटपुट में मिले अंक बदलने के लिए भी होता है। इसके उपयोग से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि नागरी अंकों के प्रयोग पर पार्सर फंक्शन त्रुटि ना दें। इस समय यह साँचा दो हज़ार से अधिक पृष्ठों में और मुखपृष्ठ में भी प्रयुक्त है। इसकी सीमाओं को समाप्त करने के लिए नीचे प्रस्ताव देखें।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 03:29, 28 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

बदलाव प्रस्ताव[संपादित करें]

मैं प्रस्ताव रखता हूँ कि इस साँचे की जगह साँचा:अंक परिवर्तन/sandbox को लगा दिया जाए। ये प्रयोगपृष्ठ साँचा Module:अंक परिवर्तन का प्रयोग करता है और वर्तमान साँचे से बहुत बेहतर है। बदलाव करने से जो सुधार आएँगे वे निम्न हैं:

  • 10 अंकों से भी अधिक बड़े और दशमलव के बाद पाँच अंकों से भी छोटे अंकों तक की संख्याओं के अंक परिवर्तित कर सकता है।
  • यह स्वरूपित इनपुट एवं आउटपुट समर्थित करता है।

इन बदलावों के बाद इस साँचे को ज्ञानसन्दूकों में भी जोड़ा जा सकेगा ताकि जहाँ भी पार्सर फंक्शनों का प्रयोग है वहाँ अरबी अथवा नागरी अंकों में से किसी का भी प्रयोग करना संभव हो और पार्सर फंक्शन त्रुटि ना दें। (उदाहरण के तौर पे जनसंख्या, क्षेत्रफल इत्यादि के लिए।)

नए साँचे की जाँच सदस्य:Johnuniq/number/tests एवं सदस्य:Siddhartha Ghai/अंक परिवर्तन प्रयोग पर की जा सकती है।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 03:29, 28 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

   - यदि नया संस्करण पुराने सभी + कुछ नए काम करता है तो चर्चा की कोई आवश्यकता ही नहीं है। यदि कोई पुरानी सुविधा नए संस्करण में उपलब्ध नहीं है तो बताएं। --मनोज खुराना (वार्ता) 05:11, 28 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
नया साँचा पुरानी सभी सुविधाएँ प्रदान करता है और कुछ नयी सुविधाएँ प्रदान करता है।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 05:40, 28 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मेरे विचार से यदि सभी पुरानी सुविधाएं मिलती हैं, तो कुछ नया जुड़ ही तो रहा है। अतः हमें लाभ ही है, हानि तो कोई है ही नहीं। इसे बिना किसी लंबी चर्चा के लागू कर देना चाहिये।--आशीष भटनागरवार्ता 06:40, 28 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
जैसा आशीष जी ने कहा जब कुछ अधिक मिल रहा है तो मुझे भी कोई आपत्ति नहीं है और मैं इसका समर्थन करता हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:08, 28 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने ये बदलाव कर दिया है।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 20:47, 16 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]