साँचा:स्वागत/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नमस्कार स्वागत जी!  आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

इस समय आप विकिमीडिया फाउंडेशन की परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पर हैं। हिन्दी विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश है, जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखने वाले दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है। इस समय इस परियोजना में 8,10,060 पंजीकृत सदस्य हैं और हमें खुशी है कि अब आप भी इनमें जुड़ चुके हैं।

विकिपीडिया क्या है?
  • विकिपीडिया एक ऑनलाइन, तृतीयक तथा मुफ्त और मुक्त ज्ञानकोश है। ज्ञानकोश की प्रकृति के अनुरूप ही यहाँ विविध विषयों पर अन्यत्र विश्वसनीय जगहों पर उपलब्ध जानकारी को ससंदर्भ एवं सारगर्भित रूप से, तटस्थ होकर विविध पहलुओं पर उचित वजन देते हुए, सहज सामान्य भाषा में यहाँ लिखा जाता है।
  • विकिपीडिया कोई ब्लॉग लिखने, मौलिक निबंध लिखने, आत्मकथा या अपने विचार लिखने, प्रचार करने या किसी को महत्वपूर्ण साबित करने के लिए उस पर लेख बनाने की जगह नहीं है।
विकिपीडिया में कैसे योगदान करें?
  • विकिपीडिया पर 1,61,436 हैं जिनमें सभी की गुणवत्ता एक सी नहीं है और आप इनमें से बहुत से लेखों में सुधार कर सकते हैं। सुधार के इस कार्य में भाषा संबंधी सुधार, लेआउट में सुधार, और जानकारी जोड़ना, जानकारी को अद्यतित करना इत्यादि विविध कार्य हैं जो आप इन लेखों में संपादन द्वारा कर सकते हैं। इसके अलावा अनुपलब्ध विषयों पर नए लेख भी बना सकते हैं।
  • विकिपीडिया एक ज्ञानकोश से साथ ही यहाँ योगदान करने वाले सदस्यों का समुदाय भी है, लेखों में सुधार हेतु सदस्य आपस में चर्चा भी कर सकते हैं और आपस में चर्चा करते समय, सभी से शिष्ट व्यवहार की उमीद की जाती है। चौपाल अथवा लेखों या सदस्यों के वार्ता पृष्ठों पर सन्देश लिखने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य करें। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर चार टिल्ड (~~~~) लिख दें।
आप अपना संक्षिप्त परिचय अपने सदस्य पृष्ठ पर दे सकते हैं, ऐसा करने से पहले सदस्य पृष्ठ ज़रूर पढ़ें। विकिपीडिया पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके उत्तर आपको यहाँ मिलेंगे और सहायता प्राप्त करने की जगह सहायता सामग्री विषयसूची है। विकिपीडिया पर संपादन करना आनंद है और हम यही आशा करते हैं कि आपको विकिपीडिया पर आनंद आएगा और आप विकिपीडिया के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे। एक बार पुनः स्वागत!